हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: King Charles III पर फेंके गए अंडे, प्रदर्शनकारी ने लगाए 'यह देश गुलामों के खून पर बनाया गया है' के नारे

विज्ञापन
किंग चार्ल्स पर फेंके गए अंडे

लंदन: ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय और क्वीन पर यॉर्क शहर में अंडे फेंके के गए हैं। बुधवार को जब वह यॉर्क में सड़क पर खड़े लोगों का अभिनंदन कर रहे थे तो इस दौरान उन पर भीड़ में से किसी ने अचानक एक के बाद एक कई अंडे फेंके। गनीमत यह रही कि उन्हें कोई अंडा नहीं लगा। एक अंडा तो उनके पैर के बेहद करीब आकर गिरा था। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चार्ल्स पर कुल चार अंडे फेंके गए थे।

अभी पढ़ें – नीरव मोदी को ब्रिटेन HC से बड़ा झटका, प्रत्यर्पण रोकने की अर्जी खारिज, अब लाए जाएंगे भारत ?

 

 

घटना के दौरान King Charles III ने इसे नजरअंदाज किया और लोगों का अभिवादन करना जारी रखा। घटना के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत अंडे फेंकने वाले प्रदर्शनकारी पैट्रिक थेलवेल को पकड़ लिया। वह एक्सटिंशन रिबेलियन एक्टिविस्ट और ग्रीन पार्टी का पूर्व उम्मीदवार है। पकड़े जाने पर उसने चिल्लाते हुए कहा ‘यह देश गुलामों के खून पर बनाया गया है।’ वहीं जब यह घटना हुई तो मौके पर मोजूद भीड़ ने अपने महाराजा को बचाया। भीड़ ने अंडे फेंकने वाले को कहा तुम्हें शर्म आनी चाहिए! लोग बोल रहे थे ‘ईश्वर राजा को बचाएं’,।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – Meta Layoffs: Mark Zuckerberg ने निकाले हजारों कर्मचारी, कहा- “6 महीने तक तुम हमारी जिम्मेदारी!”

घटना के बाद किंग चार्ल्स का दौरा सुचारु रूप से जारी रहा। किंग चार्ल्स और कैमिला को यॉर्क मिन्स्टर कैथेड्रल में दिवंगत एलिजाबेथ द्वितीय की एक प्रतिमा का अनावरण करने पहुंचे थे। बता दें कि 23 साल के थेलवेल अपनी लेफ्ट-विंग पॉलिटिक्स के लिए मशहूर हैं और कई जलवायु आंदोलनों के लिए उन्हें पांच बार गिरफ्तार किया जा चुका है। सितंबर 2020 में एक्सटिंशन रिबेलियन के लिए लंदन ब्रिज को ब्लॉक करने के चलते उन पर जुर्माना लगाया गया था। थेलवेल यॉर्क में हल रोड वार्ड के लिए 2019 के स्थानीय चुनावों में ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार के रूप में खड़े हुए थे। उन्होंने इससे पहले एक ट्वीट में कहा था कि जब क्वीन की मौत हो जाएगी तो वह ‘नए झूठे राजा के सामने नहीं झुकेंगे’।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola