Earthquake Tremors in Cuba: पहले कैरिबियाई सागर में उठे समुद्री तूफान राफेल ने तबाही मचाई। देश के कई राज्यों में ब्लैकआउट के हालात हैं। वहीं अब भूकंप के जोरदार झटकों ने लोगों ने दहशत फैला दी है। जी हां, रविवार देररात क्यूबा आइलैंड में लगातार 2 बार भूकंप आया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। हालांकि भूकंप से किसी तरह के जानी नुकसान की खबर नहीं है।
सुनामी की वॉर्निंग भी नहीं है, लेकिन इमारतों-घरों को काफी नुकसान पहुंचा है। कई इमारतें हिल गई हैं और अब उनके गिरने का खतरा मंडरा रहा है। लोगों के घरों का सामान, दरवाजे, खिड़कियों तक हिल गईं। ज्यादातर शहरों में लोगों ने घरों के बाहर रातें बिताईं। पूरी रात लोग बच्चों-परिवार को लेकर सड़कों पर बैठे रहे। रेस्क्यू टीम भी अलार्म बजाती घूमती रही। लोगों का कहना है कि भूकंप से उनके घरों की दीवारें टूट गईं हैं और घरों को काफी नुकसान पहुंचा।
एक घंटे के गैप पर 2 बार लगे झटके
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, सैंटियागो डे क्यूबा में भूकंप सबसे ज्यादा महसूस हुआ। क्यूबा के पूर्वी हिस्से में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। ग्वांतानामो और जमैका में भी भूकंप का असर देखा गया। भूकंप का केंद्र ईस्ट क्यूबा के दक्षिणी ग्रानमा प्रांत में बार्टोलोमे मासो से लगभग 40 किलोमीटर दूर साउथ में थाऔर गहराई 14.6 मील (23.5 किलोमीटर) थी। रविवार को यह दूसरा सबसे शक्तिशाली भूकंप रहा, जिसकी तीव्रता 6.8 थी।
यह भूकंप पहले वाले भूकंप के एक घंटे बाद आया, जिसकी तीव्रता USGS ने 5.9 बताई थी। चक्रवाती तूफान राफेल के क्यूबा से टकराने के बाद 18 अक्टूबर को क्यूबा द्वीप पर नेशनल ब्लैकआउट हुआ। इस तूफान के बाद ऑस्कर तूफान ने भी बी तबाही मचाई। क्यूबा पहले ही महीनों से बिजली कटौती से जूझ रहा है। 1990 के दशक के बाद सबसे खराब आर्थिक संकट से भी गुजर रहा है, जिसमें बढ़ती मुद्रास्फीति और बुनियादी वस्तुओं की कमी शामिल है।
लोगों ने AFP को सुनाई आपबीती
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने बताया कि भूकंप के कारण कई इलाकों में भूस्खलन भी हुआ है। कई घरों और बिजली लाइनों को नुकसान पहुंचा है। रविवार को राजधानी के लगभग 85 प्रतिशत निवासियों के यहां बिजली बहाल हो गई थी, जबकि पश्चिम में 2 सबसे अधिक प्रभावित प्रांत, आर्टेमिसा और पिनार डेल रियो, अब भी अंधेरे में हैं। सैंटियागो निवासी ग्रिसेल्डा फर्नांडीज ने कहा कि हमने पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं, लेकिन इस तरह का झटका पहले नहीं लगा। इलाके के कई घर और इमारतें पुरानी हैं, जो भूकंप से होने वाले नुकसान की चपेट में आ गई हैं।
क्यूबा का अधिकांश पूर्वी छोर अभी भी अक्टूबर में आए तूफान ऑस्कर से उबर नहीं पाया है। सैंटियागो डे क्यूबा में रहने वाले 65 वर्षीय सेवानिवृत्त व्यक्ति एन्ड्रेस पेरेज़ ने पहले भूकंप के बारे में टेलीफोन पर AFP को बताया कि भूकंप आते ही लोग तुरंत सड़कों पर निकल आए, क्योंकि जमीन बहुत तेजी से हिल रही थी। 28 वर्षीय हेयर ड्रेसर कैरेन रोड्रिग्ज ने बार्टोलोमे मासो के एक छोटे से शहर कैनी डी लास मर्सिडीज से बताया कि कुछ घरों की दीवारें टूट गई हैं, कुछ की दीवारें गिर गई हैं और कुछ की छतें ढह गई हैं। लगभग 140000 की आबादी वाले शहर बयामो के लोगों ने बताया कि सड़कों पर लगे खंभे हिल रहे थे।
संबंधित खबरें
चीन के तियानमेन स्क्वायर पर आंदोलन को कैसे कुचला गया? 37 साल बाद खुला राज
3 hrs agoनेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
7 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
9 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
9 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
9 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
9 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
17 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
23 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
1 day ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines