Earthquake News: मलंगो (Malango) के सोलोमन द्वीप (Solomon islands) पर भूकंप के जोरदार झटके लगे हैं। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई है। फिलहाल किसी तरह के जानमाल की हानि की खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी ANI ने बताया कि भूकंप मंगलवार सुबह 7 बजकर 33 मिनट पर आया। सोलोमन द्वीप पर आए भूकंप से संबंधित और जानकारी जुटाई जा रही है। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey) ने कहा कि मंगलवार को सोलोमन द्वीप में मलंगो में 10 किमी की गहराई के साथ 7.3 तीव्रता का भूकंप आया।
अभी पढ़ें – बर्फीले तूफान ने पश्चिमी न्यूयॉर्क में मचाई ‘तबाही’, 6 फीट तक जमी बर्फ, सड़कें हुई सुनसान
भूकंप के बाद अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली द्वारा सुनामी की चेतावनी जारी की गई। बता दें कि एक दिन पहले ही यानी सोमवार दोपहर बाद इंडोनेशिया की राजधानी जाकार्ता में भूकंप से 162 लोगों की मौत हो गई।
जकार्ता में 5.6 रही थी भूकंप की तीव्रता
जकार्ता में भूकंप के जोरदार झटके के बाद भारी तबाही हुई है। भूकंप के बाद कई इमारतें चंद सेकंड में धराशाही हो गईं। यहां कई लोगों के अभी भी इमारतों के मलबे में दबे होने की आशंका है। फिलहाल, रेस्क्यू अभियान जारी है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.6 रही थी।
जानें, क्यों आता है भूकंप
सरंचना के मुताबिक, पृथ्वी टैक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। प्लेटों के नीचे तरल पदार्थ है जिस पर टैक्टोनिक प्लेट्स तैरती रहती है। कई बार ये प्लेट्स आपस में टकराती और ज्यादा दबाव पड़ने से ये प्लेट्स टूटने भी लगती है। ऐसे में नीचे उत्पन्न हुई उर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है और जब इससे डिस्टर्बेंस बनता है तो भूकंप आता है।
अभी पढ़ें – Earthquake: इंडोनेशिया में कांपी धरती, 6.9 तीव्रता का भूकंप आया
कितनी तीव्रता वाला भूकंप कितना खतरनाक
0 से 1.9- सिर्फ सिस्मोग्राफी से पता चलेगा।
2 से 2.9- हल्के झटके लगते हैं।
3 से 3.9- कोई तेज रफ्तार गाड़ी आपके बगल से गुजर जाए, ऐसा असर होता है।
4 से 4.9- खिड़कियां हिलने लगती है। दीवारों पर टंगे सामान गिर जाते हैं।
5 से 5.9- घरों के अंदर रखे सामान जैसे फर्नीचर आदि हिलने लगते हैं।
6 से 6.9- कच्चे मकान और घर गिर जाते हैं। घरों में दरारें पड़ जाती है।
7 से 7.9- बिल्डिंग और मकानों को नुकसान होता है। गुजरात के भुज में 2001 और नेपाल में 2015 में इतनी तीव्रता का भूकंप आया था।
8 से 8.9- बड़ी इमारतें और पुल धाराशायी हो जाते हैं।
9 और उससे ज्यादा- सबसे ज्यादा तबाही। कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे भी धरती हिलती हुई दिखेगी। जापान में 2011 में सुनामी के दौरान रिक्टर स्केल पर तीव्रता 9.1 मापी गई थी।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
नक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
10 hrs agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
13 hrs agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
13 hrs agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
21 hrs ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
22 hrs agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
22 hrs agoकोरोना वायरस या प्लेग... साइबेरिया में कौन-सा संक्रमण फैला? क्या कहता WHO
22 hrs agoफ्लाईदुबई विमान हादसे में कितनी गंभीर थी मच्छार की चोट? हुई इमरजेंसी सर्जरी
1 day agoब्राजील के चुनाव में फंसा पेंच, क्या है 'रनऑफ' प्रक्रिया जिसमें होगा फैसला?
1 day ago'शहीद की मौत, गाजा का बदला', फ्लाईदुबई के आरोपी ने किए बड़े खुलासे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines