Earthquake in Philippines: फिलीपींस के दक्षिणी द्वीप मिंडानाओ में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, यहां 7.6 तीव्रता के भूकंप की खबर सामने आई है। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। भूकंप रात 10:37 बजे आया, इसमें 32 किलोमीटर की गहराई मापी गई।
सुनामी चेतावनी केंद्र के अनुसार, तीव्रता और स्थान के आधार पर दक्षिणी फिलीपींस, इंडोनेशिया, पलाऊ और मलेशिया के कुछ हिस्सों में सुनामी लहरें आने की आशंका है। फिलीपींस की सरकारी एजेंसी ने मिंडानाओ के पूर्वी तट पर सुरिगाओ डेल सुर और दावाओ ओरिएंटल प्रांतों के निवासियों को तुरंत ऊंचे स्थानों पर चले जाने की सलाह दी है।
बता दें कि पिछले महीने 17 नवंबर को दक्षिणी मिंडानाओ क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। हालांकि, हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं थी। फिलीपींस में भूकंप आम हैं। यह ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है, जो प्रशांत महासागर के चारों ओर घूमने वाले ज्वालामुखियों की एक बेल्ट है। इसे भूकंपीय गतिविधि के लिए जाना जाता है।
फिलिपींस में भूकंप के कई वीडियो सामने आए हैं। इनमें से एक में तबाही का मंजर नजर आ रहा है। एक वीडियो में लोग मॉल के अंदर उड़ते हुए सामान से बचते हुए दिख रहे हैं। वहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
https://twitter.com/noahwarpress/status/1730975597315158503
एक अन्य वीडियो में चीख-पुकार मचती नजर आई है। एक और वीडियो में सामने आया कि जब लोग बैडमिंटन खेल रहे थे, तब उन्हें झटके महसूस हुए। इसके बाद छत जोरदार झटके के साथ धराशायी हो गई। गनीमत रही कि छत गिरने से पहले ही वहां खेल रहे खिलाड़ी भाग खड़े हुए। वर्ना बड़ा हादसा हो सकता था।
बता दें कि सुनामी की सबसे बड़ी तबाही 26 दिसंबर 2004 को आई थी। हिंद महासागर में आई इस सुनामी के कारण 2.5 लाख लोगों की जान चली गई थी। भारत के साथ ही श्रीलंक, इंडोनेशिया और अन्य देशों के लाखों लोग मारे गए थे। सुनामी का असर मालदीव, मलेशिया और थाईलैंड पर भी हुआ था।
संबंधित खबरें
लसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
8 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
9 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
13 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
14 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
14 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
16 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
16 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
17 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines