म्यांमार में मंगलवार को 5.9 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का असर पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के अलग-अलग हिस्सों में भी हुआ. कोलकाता के अलावा पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में झटके महसूस किए गए. भूकंप का सेंटर सेंट्रल म्यांमार में येनांगयांग से करीब 95 किलोमीटर पश्चिम में बताया जा रहा है.
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था. पिछले 71 घंटों में म्यांमार में यह तीसरा भूकंप है. अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलकाता में रात करीब 9:05 बजे जमीन करीब 10-15 सेकंड तक हिली. दहशत के चलते कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. हालांकि, कोलकाता में किसी के घायल होने या नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं मिली है.
म्यांमार भूकंप के प्रति अत्यधिक संवेदनशील है. यह भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों के बीच स्थित है, जो लगातार टकराती रहती हैं. यहां पहले भी तेज़ भूकंप आ चुके हैं. मार्च 2025 में, इतनी ही गहराई पर 7.7 तीव्रता के भूकंप ने सेंट्रल म्यांमार में बहुत तबाही मचाई थी. इसके झटके थाईलैंड और चीन समेत पड़ोसी देशों में भी महसूस किए गए थे.
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
1 hr agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
4 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
6 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
8 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
11 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
15 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
17 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines