Earthquake in Afghanistan: भूकंप के भयंकर झटकों से अफगानिस्तान दहल गया है। रात 12 बजकर 47 मिनट पर आए भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। भूकंप से कई इमारतें भी ध्वस्त हुई हैं और सड़कों-घरों में दरारें आ गई हैं। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.3 मापी गई। वहीं भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर से 27 किलोमीटर दूर पूर्व-उत्तरपूर्व में धरती के नीचे 8 किलोमीटर की गहराई में मिला।
भूकंप से हुआ जान-माल का नुकसान
अफगानिस्तान में आए भूकंप से जान-माल का काफी नुकसान हुआ है। अफगानिस्तान नंगरहर स्टेट में कम से कम 9 लोग की मौत हुई है और 15 लोग घायल हुए हैं। कुहप स्टेट में 10 लोगों ने जान गंवाई और कई लोग घायल हुए हैं। कई घर और इमारतें ढह गई हैं, जिनके मलबे नीचे दबने से लोग घायल हुए हैं। दाराह-ए-नूर जिले के साटिन गांव में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।
12 बजे के बाद 5 बार आया भूकंप
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, 12 बजकर 47 मिनट पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप के बाद 4 बार और अफगानिस्तान में भूकंप आ चुका है। एक बजकर 8 मिनट पर 4.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया। एक बजकर 59 मिनट पर 4.3 की तीव्रता वाला भूकंप आया। 3 बजकर 3 मिनट पर 5 की तीव्रता वाला भूकंप आया। अलसुबह 5 बजकर 16 मिनट पर भी 5 की तीव्रता वाला भूकंप महसूस हुआ।
कहां-कहां महसूस हुआ भूकंप?
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) और यूरोपियन-मेडिटेरेनियन सीस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके पाकिस्तान तक महसूस किए गए। पाकिस्तान के इस्लामाबाद में भूकंप के झटके लगने से लोग अपने घरों से बाहर निकल आए थे। वहीं अफगानिस्तान में आए भूकंप के झटके भारत के कुछ हिस्सों में भी महसूस किए गए। दिल्ली-NCR में लोगों को कंपन महसूस हुआ, लेकिन जान-माल का नुकसान अफगानिस्तान में हुआ।
अफगानिस्तान में क्यों आता है भूकंप?
बता दें कि यूरेशियन और भारतीय टेक्टोनिक प्लेट्स के जॉइंट पर अफगानिस्तान बसा है। जब भारतीय टेक्टॉनिक प्लेट्स यूरेशियन टेक्टॉनिक प्लेट के नीचे सरकती हैं तो हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला हिलती है। हिंदू कुश एरिया में गहरे और सतही दोनों तरह के भूकंप आते हैं। चमन फॉल्ट और हरि रुद फॉल्ट लाइनें भूकंप ट्रिगर करती हैं।
टेक्टोनिक प्लेट्स के कोलिजन जोन के ऊपर हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला बनी हुई है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान की भूगर्भीय संरचना भी भूकंप का कारण है। अफगानिस्तान में अस्थिर चट्टानें और ईंट-मिट्टी से बने घर भूकंप का झटका लगते ही ढह जाते हैं।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
4 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
8 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
10 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
11 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
13 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
23 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines