भूकंप के झटकों से इंडोनेशिया की धरती कांप उठी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 मापी गई है। ये भूकंप तब आया जब लोग सोए हुए थे। झटके इतने तेज थे कि लोगों में दहशत का माहौल है। इंडोनेशिया के समय अनुसार ये भूकंप 19 मार्च 2025 समय रात करीब 10 बजे आया। वहीं भारत के समयानुसार भूकंप 20 मार्च की सुबह-सुबह करीब 3 बजकर 27 मिनट पर आया। आइए जानते हैं कि भूकंप के बाद इंडोनेशिया में कैसे हैं हालात और इसका केंद्र कहां रहा।
कहां था भूकंप का केंद्र
स्थानीय समयानुसार, 19 मार्च की रात इंडोनेशिया में आए भूकंप का केंद्र इंडोनेशिया के सनाना से 104 किमी दक्षिण पूर्व में 10 किलोमीटर की गहराई में था। इसकी समीक्षा भूकंप विज्ञान द्वारा की गई है। एक दिन पहले भी इंडोनेशिया में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे।
यह भी पढ़ें: अंतरिक्ष में टॉयलेट कैसे मैनेज करते थे एस्ट्रोनॉट्स? जानें स्पेस के रोचक तथ्य
नहीं हुआ कोई नुकसान
हालांकि 19 मार्च को आए भूकंप से कोई बड़े नुकसान के होने की कोई खबर नहीं आई है। न तो किसी तरह की जनहानि हुई है और न ही किसी तरह की अन्य हानि की खबर आई है। हर दिन दुनिया की अलग-अलग जगहों पर ऐसे भूकंप का आना एक चिंता का विषय है। जब हम ये खबर लिख रहे थे तभी टोंगा से 91 किमी दूर 4.9 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक वहां से किसी भी तरह के नुकसान की कोई जानकारी नहीं आई है।
दो दिन में दो बार भूकंप
यूनीवार्ता की रिपोर्ट के अनुसार एक दिन पहले यानी वहां के समय अनुसार 18 मार्च को भी इंडोनेशिया में भूकंप आया था। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मापी गई थी। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने जानकारी दी कि इंडोनेशिया में आए भूकंप के झटके इतने तेज थे कि उसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इस भूकंप का केंद्र उत्तरी तपनौली रीजेंसी से 17 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में 10 किलोमीटर गहराई में स्थित था।
यह भी पढ़ें: बिना पानी के 9 महीने तक अंतरिक्ष में कैसे जिंदा रहीं सुनीता विलियम्स?
संबंधित खबरें
यहूदियों की हत्या का समर्थन करता था ओमानी पायलट! स्मित मच्छार पर हमला करने वाले ने सोशल मीडिया पर किया था ऐसा पोस्ट
37 mins agoखतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है El Nino, तबाह हुआ समुद्र तट
1 hr agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
5 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
6 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
8 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: पटना के एक गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर मौजूद
8 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
10 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
10 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
17 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines