हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Earthquake in Sumatra: इंडोनेशिया में कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 रही तीव्रता

विज्ञापन

Earthquake in Sumatra: इंडोनेशिया के उत्तरी सुमात्रा (Earthquake in Sumatra) में रविवार को 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) की ओर से ये जानकारी दी गई है। हालांकि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई बात सामने नहीं आई है।

समाचार एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भूकंप का केंद्र धरती से 54.2 किमी की गहराई में था। अभी तक किसी की भौतिक क्षति या लोगों के हताहत होने की कोई रिपोर्ट सामने नहीं आई है। बताया गया है कि 270 मिलियन से ज्यादा की आबादी वाला देश इंडोनेशिया ‘रिंग ऑफ फायर’ पर स्थित है।

अक्सर आते हैं बड़े भूकंप

जानकारी के अनुसार, यहां अक्सर भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और सुनामी आते हैं। रिंग ऑफ फायर या सर्कम-पैसिफिक बेल्ट, प्रशांत महासागर के साथ एक पथ है, जो सक्रिय ज्वालामुखियों और लगातार भूकंपों का कारण बनता है।

यह लगभग 40,000 किमी लंबी और लगभग 500 किमी चौड़ी घोड़े की नाल के आकार की एक बेल्ट है, जिसमें दुनिया के कुल ज्वालामुखी का दो-तिहाई और पृथ्वी के 90 प्रतिशत भूकंप शामिल हैं।

दुनिया की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें