Earthquake in Peru: जबरदस्त भूकंप से एक बार फिर धरती कांप गई है। देररात दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में प्रशांत महासागर के मध्य तट पर जोरदार भूकंप आया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। वे अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.1 मापी गई है। भूकंप का असर सबसे ज्यादा लीमा शहर में देखने को मिला, जहां चट्टानों से धुल और रेत का गुबार उठा। भूकंप का केंद्र भी राजधानी लीमा में पश्चिम दिशा में कैलाओ से 23 किलोमीटर (14 मील) दूर दक्षिण-पश्चिम में ही मिला। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने भूकंप आने की पुष्टि की और मीडिया को इसकी जानकारी दी।
फील्ड में उतारे गए बचाव दल
मीडिया ब्रीफिंग में बताया गया है कि भूकंप से एक शख्स की मौत हो गई है और 5 लोग गंभीर घायल हुए हैं। सड़कों और कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है। सरकार ने अलर्ट जारी करके बचाव दलों को फील्ड में उतार दिया है। AP की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस अधिकारी रामिरो क्लौको ने बताया कि लीमा शहर में जब भूकंप आया तो एक शख्स अपनी कार के पास खड़ा था और किसी का इंतजार कर रहा था कि अचानक निर्माणाधीन इमारत भूकंप के झटके से ढह गई और मलबा उसके ऊपर गिरा। सिर में चोट लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई। पेरू के राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे ने लोगों से घरों के अंदर रहने की अपील की है।
पेरू भूकंप का संवेदनशील केंद्र
बता दें कि भूकंप के मद्देनजर पेरू सवंदेशनशील केंद्र है। पेरू में करीब 34 मिलियन लोग रहते हैं और यह प्रशांत महासागर के किनारे बसा देश है। पेरू प्रशांत महासागर के रिंग ऑफ फायर पर बसा है, जहां ज्वालामुखी गतिविधियां होती रहती है, इसलिए पेरू में भूकंप आते रहते हैं। पेरू में अब से पहले सबसे बड़ा भूकंप साल 2021 में आया था। अमेजन इलाके में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई थी। इससे पहले बड़ा भूकंप साल 1970 में आया था, जिससे करीब 67000 लोगों की जान गई थी। इस बार आए भूकंप से पेरू की कई इमारतें ढह गईं। राजधानी लीमा में फुटबाल मैच को भी स्थगित करना पड़ा।
संबंधित खबरें
'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
3 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
5 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
6 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
8 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
8 hrs agoपाकिस्तान में पोलियो टीम के दो सुरक्षा पुलिसकर्मियों की हत्या, एक घायल
9 hrs agoक्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
11 hrs agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
13 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
13 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines