म्यांमार में एक बार फिर से भूकंप के झटकों से धरती कांप गई। सोमवार 14 अप्रैल, 2025 की सुबह एक बार फिर से भूकंप के झटकों से वहां की धरती हिलने लगी। इससे लोगों में दहशत का माहौल था। अभी कुछ दिन पुराना डर खत्म नहीं हुआ कि फिर से भूकंप आ गया। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और उन्हें 28 का दिन याद आ गया जब भूकंप से भारी तबाही आई थी। आइए जानते हैं कितनी तीव्रता का रहा भूकंप और कहां कितना हुई नुकसान?
कितनी रही तीव्रता
म्यांमार में आज सुबह एक बार फिर से भूकंप के तेज झटकों से वहां की धरती हिल गई जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, म्यांमार में आए इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई और इसका केंद्र धरती से 103 किलोमीटर नीचे रहा। हालांकि ये सिर्फ भूकंप के झटके थे, लेकिन वो कहते हैं न कि दूध का जला छाछ भी फूंक कर पीता है, ऐसे में वहां के लोगों में इतना डर पैदा हो गया है कि भूकंप के नाम से ही वो कांप रहे हैं। हालांकि इस भूकंप से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें: सास दामाद के बाद मामी के प्यार में पार हुईं हदें, भांजा पहले भी दो बार ले भागा
एक दिन पहले भी आया था भूकंप
म्यांमार में एक दिन पहले यानी 13 अप्रैल रविवार को भी भूकंप आया जिसके झटकों से लोगों में डर पैदा हो गया। 13 अप्रैल को आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.5 मैग्नीट्यूड मापी गई थी। आज के मुकाबले कल के झटके तगड़े थे, हालांकि किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।
28 मार्च को मची थी तबाही
28 मार्च 2025 वो दिन था जब म्यांमार में हर तरफ सिर्फ बर्बादी ही नजर आ रही थी। भूकंप ने ऐसी तबाही मचाई की बड़ी-बड़ी गगनचुंबी इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं। 3000 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और हजारों लोग घर से बेघर हो गए। बता दें कि 28 मार्च 2025 को आए भूकंप की तीव्रता 7.7 थी।
यह भी पढ़ें: एक युवती ने रचाईं 13 शादियां, 13 दूल्हे सारे भूले, 14वें शिकार से पहले पकड़ी ‘लुटेरी’
संबंधित खबरें
पोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
2 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
7 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
14 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
14 hrs agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
16 hrs agoअब डोनाल्ड ट्रंप पढ़ेंगे हनुमान चालीसा, व्हाइट हाउस में मनाई गई दिवाली
16 hrs agoकौन हैं व्हाइट हाउस के नए बॉस स्टीफन मिलर? मुस्लिम देशों पर लगा चुके पाबंदी
17 hrs agoपराग्वे के राष्ट्रपति पेना इस्तीफा देते ही गिरफ्तार, कौन बने नए प्रेसिडेंट?
17 hrs agoजापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
1 day agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines