China Earthquake : चीन में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। भूकंप की तीव्रता इतनी तेज थी कि चाइना में कई इमारतें धराशायी हो गई हैं। अबतक 111 लोगों की जान चली गई है, जबकि 200 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। चीन की बचाव टीम बिल्डिगों के मलबे में दबे लोगों को निकाल रही है। बताया जा रहा है कि मरने वाले लोगों की संख्या और भी बढ़ सकती है।
चीन के गांसु-किंघई सीमा इलाके में सोमवार की देर रात को अचानक से धरती हिलने लगी। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई है और वे अपने घरों से भागकर खुले आसमान के नीचे आ गए। भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है, जोकि काफी तेज होती है। गांसु की प्रांतीय राजधानी लान्झू से करीब 102 किलोमीटर बेस्ट-साउथ में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : भूकंप क्यों आते हैं, किस रिएक्टर स्केल पर ज्यादा खतरा
गांसु और किंघई प्रांतों में हुआ नुकसान
चीन के ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, चीन के उत्तर पश्चिमी में आए भूकंप से गांसु और किंघई प्रांतों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इन दोनों प्रांतों में अबतक 111 लोगों की मौत हो चुकी है। भूकंप आने के बाद चीन की सरकार भी एक्टिव हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के साथ बचाव दल को मौके पर भेज दिया गया है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
घटनास्थल पर पहुंचा बचाव दल
गांसु प्रांत के जिशिशान काउंटी में भूकंप आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने बचाव अभियान के लिए घटनास्थल पर 33 एंबुलेंस, 173 डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों को भेजा है, जबकि किंघई प्रांत में 68 एंबुलेंस और 40 से अधिक चिकित्सा कर्मियों को भेजा गया है। अबतक दोनों प्रांतों में 300 से अधिक घायलों का इलाज किया जा चुका है। चीन के ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने आपातकालीन चिकित्सा व्यवस्था के लिए कई सर्जन को भी भेजा है।
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
11 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
16 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
18 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
19 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
21 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines