Earthquake: बुधवार की सुबह अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में भूकंप आया, जिसके झटके दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र सहित भारत के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.9 दर्ज की गई। आइए जानते हैं कि भूकंप से कोई नुकसान हुआ या सब सेफ है।
कहां रहा भूकंप का केंद्र
भूकंप के तेज झटकों से अफगानिस्तान की धरती हिल गई। झटके इतने तेज थे कि उससे दिल्ली-एनसीआर की धरती भी हिल गई। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, भूकंप का केंद्र हिंदू कुश में धरती से 75 किलोमीटर की गहराई पर रहा। ये तो एक दम सही है कि 5.9 तीव्रता का भूकंप गंभीर क्षति पहुंचाने के लिए काफी शक्तिशाली माना जाता है, खासकर भूकंप के केंद्र के पास।
यह भी पढ़ें: Baba Vanga की भविष्यवाणी! 2043 तक 44 देशों पर होगा इस्लामिक शासन?
क्या हुआ कोई नुकसान?
बेशक भूकंप के झटके बहुत तेज थे, लेकिन उससे अभी तक किसी के हताहत होने या नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। दरअसल भूकंप इतना तेज महसूस किया गया कि पहले उसकी तीव्रता 6.9 बताई गई लेकिन बाद में उसे सही कर 5.9 किया गया।
लोगों को महसूस हुए झटके
दिल्ली-एनसीआर में बुधवार की सुबह आए भूकंप के झटके लोगों को भी महसूस हुए। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर रिएक्ट भी किया है और बताया कि उन्हें भूकंप महसूस हुआ। किसी ने लिखा- आया भूकंप तो किसी ने लिखा- दिल्ली में भूकंप महसूस हुआ। ऐसे ही कई अन्य कमेंट भी आए हैं।
यह भी पढ़ें: म्यांमार के बाद नेपाल और जापान में आए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता
संबंधित खबरें
होर्मुज पर टोल फीस देने से 60 देशों ने किया इनकार, क्या करेगा ईरान?
59 mins agoमुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
9 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
9 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
13 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
14 hrs agoLIVE: यूपी चुनाव को लेकर बीजेपी ने दिल्ली में की अहम बैठक
14 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
22 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
1 day agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
1 day agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines