Earthquake hits china kyrgyzstan border: चीन में बुधवार को एक बार फिर भूकंप के तेज झटके लगे हैं। किर्गिस्तान-झिंजियांग बॉर्डर के पास यह भूकंप के झटके लगे हैं। जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.6 रिक्टर स्केल मापी गई है। इससे पहले मंगलवार को चीन में भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता 7.2 रिक्टर स्केल मापी गई थी। इसमें कई घर तबाह हो गए। इसके अलावा तीन लोगों की मौत हो गई थी और पांच लोग घायल हुए थे।
भूकंप से जमीन में 10 किलोमीटर तक गहरा गड्ढा हो गया
German Research Center for Geosciences (GFZ) के अनुसार बुधवार को आए भूकंप में जमीन में 10 किलोमीटर तक गहरा गड्ढा हो गया। 48 घंटों में चीन में दूसरी बार भूकंप आया है। बुधवार तड़के दोबारा आए भूकंप के झटकों से लोग डरे हुए हैं। भूकंप आने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकलें। कुछ देर के लिए किर्गिस्तान-झिंजियांग बॉर्डर इलाके में अफरातफरी का माहौल था। हर तरफ पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल की गाड़ियों के सायरन बजते सुनाई पड़ रहे थे। फिलहाल स्थानीय सिविक एजेंसियां भूकंप से हुए जानमाल के नुकसान का पता लगा रहीं हैं।
तीव्रता 5.0 होने पर इमारतों को नुकसान होने का खतरा
जानकारी के अनुसार रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.0 या इससे अधिक होने पर इमारतों को नुकसान पहुंचता है। इससे कमजोर इमारतें ढहने और जानमाल का खतरा रहता है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब कभी भूकंप आए आप घर से बाहर निकलें। किसी भी इमारत, बिजली के खंभे, पेड़ आदि की आड़ न लें, इनसे दूर रहें। जानकारों के अनुसार भूकंप आने पर हमेशा खुले मैदान या खुली जगह जाएं और वहां तब तक रुके रहें जब तक कि भूकंप के झटके खत्म न हो जाएं। जानकारी के अनुसर इससे पहले आया भूकंप का केंद्र चीन-नेपाल बॉर्डर पर था। जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता तकरीबन 7.2 मापी गई थी।
ये भी पढ़ें.. Delhi-NCR में बार-बार क्यों आ रहे भूकंप, कहीं यह किसी अनहोनी की आहट तो नहीं..
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
16 mins ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
59 mins agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
2 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
5 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
14 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
21 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
22 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
22 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
1 day agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines