इजराइल ने कतर के दोहा में हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए हमला किया था. इसको लेकर अमेरिका ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी और इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजराइली पीएम नेतन्याहू से अपने सामने बैठकर कतर से माफी मंगवाई. अब ट्रंप ने सीधे इजराइल को धमकी दी है कि अगर किसी ने कतर पर हमला किया तो अमेरिका इसका जवाब देने वाला है.
कतर को ट्रंप ने दी सुरक्षा की गारंटी
दरअसल राष्ट्रपति ट्रंप ने एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किया है, जिसमें कतर की सुरक्षा की गारंटी दी गई है. इस आदेश में कहा गया है कि अगर किसी देश ने दोहा पर हमला किया तो अमेरिका जरूरत पड़ने पर सैन्य कार्रवाई भी करेगा. ट्रंप सरकार की तरफ से साफ कर दिया गया है कि अमेरिका और कतर लंबे समय से सहयोगी रहे हैं. अमेरिकी सेना की मौजूदगी से लेकर क्षेत्रीय शांति प्रयासों तक, कतर ने हमेशा अहम भूमिका निभाई है.
कुछ वक्त पहले इजराइल की तरफ से कतर के दोहा में हमास के नेताओं को निशाना बनाने के लिए हमला किया गया था, अमेरिकी सरकार ने इसकी निंदा की. इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर हस्ताक्षर किए हैं. इस आदेश में कहा गया है कि अमेरिका कतर की क्षेत्रीय अखंडता और सुरक्षा को बाहरी हमलों से बचाने के लिए प्रतिबद्ध है. यह निर्णय दोनों देशों की दशकों पुरानी साझेदारी और सुरक्षा सहयोग को ध्यान में रखकर लिया गया है.
वाइट हाउस की तरफ से कुछ फोटो सामने आईं, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के सामने इजराइल के प्रधानमंत्री नेतान्याहू बैठे दिखाई दे रहे हैं. इस फोटो में दिखाई दे रहा है कि नेतान्याहू फोन पर बात कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस दौरान ट्रंप के सामने नेतान्याहू और कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल-थानी के बीच फोन पर बातचीत हो रही थी. रिपोर्ट्स के मानें तो इस दौरान नेतान्याहू ने कतर के प्रधानमंत्री से दोहा में किए गए हमले को लेकर माफी मांगी है.
संबंधित खबरें
यूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
44 mins agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
3 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
5 hrs ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
5 hrs agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
6 hrs agoचीन में फूटा AI का बुलबुला, 4 महीने में स्वाहा हुए 40 लाख करोड़ रुपये
7 hrs agoLIVE: नीट पेपर लीक मामले में आरोप तय करने को लेकर फैसला रखा गया सुरक्षित
8 hrs ago'96 घंटे में...', ईरान पर हमले की तैयारी में US, ट्रंप के आदेश का इंतजार
9 hrs agoट्रंप का ईरान से वार्ता का इनकार, जेडी वेंस ने भेजी थी तेहरान को चिट्ठी
9 hrs agoइजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines