अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक और झटका लगा है। इससे पहले उनके द्वारा लागू किए गए टैरिफ को कोर्ट ने असंवैधानिक बताया था, हालांकि इस पर रोक नहीं लगाई थी। इससे ट्रंप को ऊपरी कोर्ट में जाने का मौका मिल गया। अब डोनाल्ड ट्रंप के एक और फैसले पर कोर्ट ने रोक लगाई है। कोर्ट ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप की सरकार और प्रशासन ने अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया है।
जज ने फैसला सुनाया है कि ट्रंप प्रशासन ने पिछले साल गर्मियों के दौरान लॉस एंजिल्स में नेशनल गार्ड सैनिकों को तैनात करके अमेरिकी कानून का उल्लंघन किया था। वाशिंगटन में 2 सितंबर को फैसला सुनाते हुए न्यायाधीश ने कहा कि प्रशासन की कार्रवाई ने पॉसे कॉमिटेटस एक्ट का उल्लंघन किया है, जो घरेलू कानून प्रवर्तन के लिए सैन्य बलों के उपयोग पर प्रतिबंध लगाता है। उन्होंने नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती को गैरकानूनी पाया, लेकिन ब्रेयर ने अपील के लिए समय देते हुए 12 सितंबर तक निर्णय पर रोक लगा दी।
कैलिफ़ोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम द्वारा इसको लेकर कोर्ट में अपील की गई थी। उन्होंने कहा था कि जून में 4,000 नेशनल गार्ड सैनिकों और 700 अमेरिकी मरीन की तैनाती राष्ट्रपति ट्रंप की आव्रजन नीतियों के खिलाफ फैले असंतोष को दबाने के प्रयास का हिस्सा थी।
वहीं अपने बचाव में ट्रंप प्रशासन ने कहा कि पॉसे कॉमिटेटस अधिनियम लागू नहीं होता क्योंकि सैनिक सीधे तौर पर आव्रजन कानून के लिए नहीं लगाए गए थे, बल्कि फेडरल एजेंट और संपत्ति की रक्षा कर रहे थे। संविधान राष्ट्रपतियों को ऐसे मामलों में सैन्य बलों के उपयोग की अनुमति देता है।
यह भी पढ़ें : ‘अमेरिका के खिलाफ हो रही साजिश’, चीन की विक्ट्री परेड पर ट्रंप ने साधा निशाना
इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार देर रात बड़ा ऐलान किया है। ट्रंप ने यूएस स्पेस कमांड मुख्यालय को अलबामा राज्य के हंट्सविले शहर में शिफ्ट करने का फैसला लिया है। यूएस स्पेस कमांड मुख्यालय अमेरिकी अंतरिक्ष संपत्तियों की सुरक्षा और देश के लिए किसी भी खतरे से निपटने के लिए है। अभी तक यूएस स्पेस कमांड मुख्यालय कोलोराडो राज्य के स्प्रिंग्स में मौजूद था। बताया जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से इसे शिफ्ट किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
इजरायल चुनाव: नेतन्याहू बहुमत से दूर, अरब पार्टियों पर लगाया धांधली का आरोप
1 hr agoदो हाईस्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, स्पेन में हादसा, 64 यात्रियों की मौत
10 hrs agoनेतन्याहू हारे चुनाव तो भारत पर क्या पड़ेगा असर, दोस्ती-रिश्ते रहेंगे कायम?
10 hrs agoयहां होती है कुत्तों की पूजा, मनाया जाता है 5 दिन 'कुकुर तिहार'
12 hrs agoUAE ने भारतीय कैप्टन मच्छार और फ्लाईदुबई के क्रू मेंबर्स को किया सम्मानित
14 hrs agoऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को पहली बार SCO फोरम में भारत आने का न्योता
15 hrs ago31 अक्टूबर को शुरू होगी नयी दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
18 hrs agoइजरायल में एग्जिट पोल में किसी को बहुमत नहीं, फंसी नेतन्याहू की कुर्सी
18 hrs agoयात्री के फोन में एयर होस्टेस को दिखा हाईजैक वाला मैसेज, करवाई लैंडिंग
1 day agoPAK का भारत से आयात बढ़ा, बैन के बावजूद वहां तक कैसे पहुंच रहा सामान?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines