Donald Trump on US Tariffs: बीते दिन व्हाइट हाउस में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान ट्रंप ने मीडिया से कई मुद्दों पर बात की। उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका ने ब्रिटेन और चीन के साथ समझौता कर लिया है। वहीं, कई ऐसे देशों को पत्र भेजे गए हैं, जिनके बारे में उनका मानना है कि वे अमेरिका के साथ समझौता नहीं करेंगे।’ साथ ही ट्रंप ने भारत के साथ सौदा करने पर भी जानकारी दी। ट्रंप ने टैरिफ पर कहा कि ‘हमने सभी से बात की है, सब कुछ हो चुका है।’
हमने सभी से बात की है- ट्रंप
टैरिफ पर डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ‘इसको लेकर हमने सभी से बात की है, सब कुछ हो चुका है।’ ट्रंप ने आगे कहा कि ‘मैंने आपको पहले भी बताया था कि हम कुछ सौदे करेंगे, लेकिन बहुत से देशों को हम एक लेटर भेजने जा रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि ‘हम उनसे कहेंगे कि अगर आप सबसे महान, सबसे सफल देश के साथ हिस्सा लेना चाहते हैं, तो अमेरिका में आपका स्वागत है।’
ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई टैरिफ लागू करने की डेडलाइन, किस देश में कितना टैरिफ? लिस्ट आई सामने
भारत समेत कई देशों के साथ सौदा
प्रेसिडेंट ने कई देशों के साथ सौदा करने पर कहा कि ‘अब हमने यूनाइटेड किंगडम के साथ एक सौदा किया है। हमने चीन के साथ एक सौदा किया है। हम भारत के साथ एक सौदा करने के करीब हैं।’ कई देश ऐसे हैं जिनके साथ बात नहीं बन पाई, उस पर ट्रंप ने कहा कि ‘हमने दूसरों से मुलाकात की और हमें नहीं लगता कि हम सौदा कर पाएंगे। इसलिए हमने उन्हें केवल एक लेटर भेजने का फैसला किया है।’
देशों को ट्रंप की चेतावनी
दक्षिण कोरिया, ट्रंप ने थाईलैंड, म्यांमार, बांग्लादेश और जापान समेत 14 देशों के लिए नए टैरिफ का ऐलान किया, जो 1 अगस्त से लागू किया जाएगा। लेटर में ट्रंप ने चेतावनी भी दी, जिसमें कहा गया कि ‘अगर ये देश अमेरिकी उत्पादों के आयात पर टैरिफ बढ़ाने का फैसला करते हैं, तो वे टैरिफ दर को बढ़ा देंगे। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति ने संकेत देते हुए कहा कि ‘अगर ये देश अपनी व्यापार नीतियों में संशोधन करते हैं, तो वे इन टैरिफ को कम करने के लिए तैयार हैं।’
ये भी पढ़ें: टेक्सास में बाढ़ से 100 से अधिक लोगों की मौत, 45 मिनट में 26 फीट बढ़ा नदी का जलस्तर, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
5 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
9 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
12 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
13 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
14 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
1 day ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines