राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म टिक टॉक से बैन हटाना चाह रहे हैं। इसके लिए वह प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि वह चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ बात करेंगे और टिकटॉक के भविष्य पर चर्चा करेंगे। कहा कि दोनों पक्ष लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लेकर एक समझौते के बहुत करीब हैं। दरअसल, टिक टॉक लाने के पीछे ट्रंप ने बड़ी वजह बताई है। ट्रंप का कहना है कि उन्हें राष्ट्रपति बनाने में टिक टॉक की अहम भूमिका है। ट्रंप ने कहा कि टिक टॉक के माध्यम से हमने युवाओं के साथ अविश्वसनीय रूप से अच्छा प्रदर्शन किया, उस स्तर पर जिसकी किसी रिपब्लिकन ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी।
अब चुनाव नहीं तो किसलिए प्रयोग करेंगे टिक टॉक
ट्रंप ने ये तो जाहिर कर दिया है कि टिक टॉक की मदद से पिछले बार उन्हें राष्ट्रपति बनने में काफी मदद मिली। अमेरिका में नियमों के मुताबिक अब लगातार तीसरी बार ट्रंप राष्ट्रपति नहीं बन सकेंगे। इसके बावजूद ट्रंप अमेरिका में टिक टॉक को बहाल करना चाह रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिकटॉक में बहुत ज्यादा मूल्य है और मुझे मूल्य बताना पसंद नहीं है, लेकिन मुझे टिकटॉक पसंद है। ट्रंप ने सीधे नहीं बताया कि अब वह टिक टॉक को किस प्रकार प्रयोग करना चाह रहे हैं, लेकिन उनकी बातों से साफ है कि उन्हें टिक टॉक की काफी जरुरत है।
यह भी पढ़ें: टिकटॉक पर अमेरिका में क्यों लगा है बैन? डोनाल्ड ट्रंप ने बढ़ाई प्रतिबंध की समयसीमा
‘मुझे मंजूरी देने का विशेष अधिकार’
ट्रंप ने टिक टॉक ऐप के संचालन पर अमेरिका के रणनीतिक लाभ पर जोर दिया। इसके लिए ट्रंप ने कहा कि टिकटॉक का हमारे लिए बहुत महत्व है। यह महत्व अमेरिका के हाथ में है क्योंकि हमें ही इसे मंजूरी देनी है। मुझे इसे मंजूरी देने का अधिकार विशेष रूप से प्राप्त है। ट्रंप ने इस दावे से अब अमेरिका में टिक टॉक की जल्द वापसी की उम्मीद जताई जा रही है।
चीन के साथ मिलकर काम करने की कही बात
ट्रंप ने ब्रिटेन में पीएम के साथ साझा प्रेस कांफ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो लोग टिक टॉक में निवेश कर रहे हैं, वे दुनिया के सबसे बड़े, सबसे अमीर निवेशकों में से हैं और वे बहुत अच्छा काम करेंगे। और हम यह काम चीन के साथ मिलकर कर रहे हैं। ट्रंप ने टिक टॉक पर संभावित समझौते पर कहा कि इससे अमेरिका को महत्वपूर्ण वित्तीय लाभ मिलेगा। कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका को इस समझौते को करने के लिए जबरदस्त छूट मिल रही है, मैं इसे छूट कहता हूं। मैं इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहता।
यह भी पढ़ें: टिकटॉक से बैन हटेगा या नहीं? डोनाल्ड ट्रंप ने दिया अपडेट, बोले
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
32 mins agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
9 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
10 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
12 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
13 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
14 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
22 hrs agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
23 hrs agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines