Election Analyst Pradeep Gupta: चुनाव विश्लेषक और एक्सिस माई इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने बुधवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एक्सिस माई अमेरिका की उनकी टीम ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत की सटीक भविष्यवाणी पहले ही कर दी थी। मीडिया को दिए बयान में उन्होंने कहा अंतिम मतगणना नजदीक आई, तो एक्सिस माई अमेरिका का पूर्वानुमान डोनाल्ड ट्रंप के लोकप्रिय वोट और इलेक्टोरल कॉलेज दोनों में नतीजों से काफी मेल खाता हैं।
बता दें एक्सिस माई इंडिया के हालिया एग्जिट पोल फैल साबित हुए थे। लोकसभा चुनाव, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में उनके अनुमान गलत साबित हुए थे। चुनाव विश्लेषक प्रदीप गुप्ता ने कहा कि एक्सिस माई इंडिया की सहायक कंपनी एक्सिस माई अमेरिका ने प्रमुख राज्यों में मतदाताओं की भावनाओं को सटीक रूप से पकड़ने के लिए अपनी अलग पहचान बनाई है।
ये भी पढ़ें: US Election: डोनाल्ड ट्रंप बनेंगे अमेरिकी के 47वें राष्ट्रपति, मिले 277 इलेक्टोरल वोट
पॉपुलर वोट और इलेक्टोरल वोट दोनों पर सटीक सर्वे
प्रदीप गुप्ता ने सोशल मीडिया फ्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा कि जैसे-जैसे मतगणना अंतिम चरण में जा कर रही है, एक्सिस माई अमेरिका की भविष्यवाणी है कि डोनाल्ड ट्रंप अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुने जाएंगे। उनका कहना था कि एक्सिस माई अमेरिका का सर्वे पॉपुलर वोट और इलेक्टोरल वोट दोनों के लिए सटीक साबित हुए है। उन्होंने दावा किया कि कई स्थानीय पोलस्टर्स गलत साबित हुए, एक्सिस माई अमेरिका जो एक्सिस माई इंडिया की सहायक कंपनी है ने सही अनुमान लगाया है।
ये भी पढ़ें: संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान पर बरसे राज्यसभा सांसद राजीव शुक्ला, बोले- दुष्प्रचार के लिए नहीं है UNGA का मंच
संबंधित खबरें
डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, रूस से खरीदेंगे डीजल; भारत को देते थे धमकी
2 hrs agoपिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
11 hrs agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
17 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
19 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
19 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
21 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
1 day agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines