डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत विरोधी रुख दिखाया है। उन्होंने एप्पल के CEO टिम कुक को भारत में अपने आईफोन के निर्माण को लेकर धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में बिकने वाले आईफोन (iPhone) अमेरिका में ही बनने चाहिए, भारत या किसी अन्य देश में नहीं। ट्रंप ने कहा कि अगर IPhone का निर्माण अमेरिका के बजाय भारत में किया तो उनकी कंपनी को 25% टैरिफ का भुगतान करना पड़ेगा।
क्या कहा ट्रंप ने?
अमेरिकी राष्ट्रपति ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मैंने बहुत पहले ही एप्पल के टिम कुक को इस संबंध में सूचित कर दिया था। मुझे उम्मीद है कि अमेरिका में बिकने वाले उनके आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग भी अमेरिका में ही होगी, न कि भारत या किसी अन्य देश में। यदि ऐसा नहीं होता है तो एप्पल को अमेरिका को कम से कम 25% टैरिफ देना होगा।’ इससे पहले ट्रंप ने एप्पल के सीईओ टिम कुक से भारत में आईफोन का उत्पादन बंद करने और अमेरिका में आईफोन बनाने को कहा था। ट्रंप राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल में स्थानीय मैन्युफैक्चरिंग पर जोर दे रहे हैं।
भारत में बढ़ रहा आईफोन का उत्पादन
बता दें कि ट्रंप की ये धमकी ऐसे समय में आई है जब एप्पल ने हाल ही में भारत में अपने उत्पादन को विस्तार देने की घोषणा की है। कंपनी पहले ही तमिलनाडु और कर्नाटक में iPhone के कई मॉडलों का निर्माण शुरू कर चुकी है। पहले चीन में मैन्युफैक्चरिंग सबसे ज्यादा की जाती थी, लेकिन अब भारत में आईफोन का उत्पादन बढ़ रहा है। अब हर 5 में से एक आईफोन भारत में असेंबल किया जाता है। 2024-25 में भारत में 60% की वृद्धि के साथ आईफोन उत्पादन 1.89 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया, जिसमें 1.5 लाख करोड़ रुपये का निर्यात शामिल है। मार्च 2025 तक करीब 17.4 अरब डॉलर (यानी 1.5 ट्रिलियन रुपये) के iPhones भारत से एक्सपोर्ट हो चुके हैं। भारत में iPhone के हाई-एंड टाइटेनियम मॉडल्स भी असेंबल हो रहे हैं। फॉक्सकॉन और पेगाट्रॉन जैसे प्रमुख कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर भारत में आईफोन असेंबल करते हैं।
भारत और चीन में कंपनी की दिलचस्पी
वहीं, अमेरिकी कंपनी एप्पल की भारत और चीन में अपने प्रोडक्ट के निर्माण की वजह यह उपलब्ध सस्ते और स्किल्ड लेबर के अलावा सटीक इंजीनियरिंग है। भारत की तुलना में अमेरिकी श्रम और मैन्युफैक्चरिंग महंगा है। भारत में बने आईफोन को ताइवान की अनुबंध पर मैन्युफैक्चरिंग करने वाली कंपनी फॉक्सकॉन के तमिलनाडु स्थित कारखाने में असेंबल किया जाता है। भारत में पेगाट्रॉन कॉर्प का संचालन करने वाली टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स दूसरी प्रमुख विनिर्माता है। टाटा और फॉक्सकॉन आईफोन उत्पादन बढ़ाने के लिए नए प्लांट बना रहे हैं और उत्पादन क्षमता बढ़ाने की योजना है।
संबंधित खबरें
पूर्व सेना चीफ, मोरक्को से फैमिली रिलेशन, कौन हैं इजरायल के 'अगले PM' गादी?
30 mins agoहूतियों का रियाद एयरपोर्ट-सैन्य ठिकानों पर हमला, सऊदी ने भी किया पलटवार
5 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का बड़ा ऐलान, UFC चीन को प्रेस सेक्रेटरी का ऑफर, जानें क्यों?
8 hrs agoजापान में 5.7 तीव्रता के भूकंप से दहशत, खिड़कियां टूटीं और 22 लोग हुए घायल
8 hrs agoनेतन्याहू को बड़ा झटका, गादी आइसेनकोट को मिला नई सरकार बनाने का न्योता
8 hrs agoपोलैंड के क्राको में अंधाधुंध फायरिंग में 5 की मौत, कई घायल
17 hrs ago'मेरी पत्नी को मुझे जहर देने के लिए उकसाया', ChatGPT पर शख्स का संगीन आरोप
22 hrs ago'पांच महीने में किसी की जान नहीं गई', ईरान के साथ युद्ध से ट्रंप का इनकार
1 day agoडोनाल्ड ट्रंप की हत्या के इरादे से आया शख्स व्हाइट हाउस के पास गिरफ्तार
1 day agoकेंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने BSF जवानों के साथ दिवाली मनाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines