Trump Terminated Biden Orders: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन को तगड़ा झटका दिया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने बाइडेन के कार्यकाल में साइन किए गए और जारी किए गए सभी एग्जीक्यूटिव ऑर्डर और डॉक्यूमेंट खत्म कर दिए हैं. करीब 92 फीसदी ऑर्डर और डॉक्यूमेंट टर्मिनेट किए गए हैं, जो अब न लागू रहेंगे और न ही उनका कोई असर रहेगा.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल अकाउंट ट्रुथ पर पोस्ट लिखकर बताया कि जो बाइडेन जिस ऑर्डर और डॉक्यूमेंट को साइन किया, वे भी खत्म और जिन्हें साइन नहीं किया, लेकिन वे लागू हुए, वे भी अब खत्म. उस स्लीपी शख्स ने अपने कार्यकाल में जो भी नियम बनाया, जो भी ऑर्डर दिया, जो भी कानून लागू किए, मैंने सब खत्म कर दिए हैं और अब उनका कोई महत्व नहीं है.
ट्रंप ने क्यों लिया यह फैसला?
राष्ट्रपति ट्रंप जो बाइडेन को स्लीपी और भ्रष्ट कहते हैं, इसलिए वे बाइडेन के कार्यकाल की रैडिकल पॉलिसीज को खत्म करना चाहते थे. अमेरिका फर्स्ट के एजेंडे को ध्यान में रखते हुए ही उन्होंने फैसला किया कि है कि वे उन एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को रद्द कर रहे हैं, जिन पर उनके अपने साइन नहीं थे, बल्कि ऑटोपेन से किए गए साइन थे. ट्रंप ने उन आदेशों को अवैध करार दिया है, क्योंकि उनका मानना है कि बाइडेन ने वे आदेश अपने विवेक से नहीं, बल्कि दूसरों के दबाव में आकर दिए थे.
ट्रंप ने रद्द किए हैं यह आदेश
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट में लिखा कि उन सभी एग्जीक्यूटिव ऑर्डर को तुरंत प्रभाव से टर्मिनेट करता हूं, जो भ्रष्ट बाइडेन द्वारा जारी किए गए थे, लेकिन उन पर बाइडेन को अपने साइन नहीं थे. सरकारी आदेश लागू करने के लिए ऑटोपेन का इस्तेमाल करना अवैध है और अगर बाइडेन कहते भी हैं कि उन्होंने आदेश अपनी मर्जी से साइन किए थे, तो वे झूठ बोले रहे होंगे. एनवायरनमेंट, इमिग्रेशन, हेल्थकेयर से जुड़े सभी आदेश रद्द कर दिए हैं. इनमें बाइडेन द्वारा साइन किए गए माफीनामे भी शामिल हैं, जो अब अमान्य रहेंगे.
वाशिंगटन DC में आतंकी हमले के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला, 19 देशों के ग्रीन कार्ड पर लिया ये बड़ा एक्शन
बाइडेन स्टाफ पर लगाए आरोप
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन की मेंटल हेल्थ पर समय-समय पर सवाल उठाते रहे हैं. वे कहते हैं कि जो बाइडेन के स्टाफ ने हेरा-फेरी की है, उनकी मंजूरी के बिना ही कई ऑर्डर पास करके जारी कर दिए गए. इसलिए जून 2025 में डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस ने उनके आदेशों की जांच करने का आदेश दिया था. हालांकि जून 2025 में जो बाइडेन ने आदेश को डिस्ट्रैक्शन कहते हुए दावा किया कि सभी आदेश उन्होंने खुद लिए थे और ऑटोपेन का इस्तेमाल भी कानूनी तरीके से किया गया था, इसलिए वे ट्रंप द्वारा लगाए गए आरोपों को सिरे से खारिज करते हैं.
संबंधित खबरें
बांग्लादेश के ढाका और गाजीपुर में हिंसक झड़प, पुलिस चौकियों में तोड़फोड़
2 hrs agoकोविड काल में दुनिया की आलोचना से चीन का रुख हुआ सख्त: विक्रम मिसरी
6 hrs agoभारत समेत 56 देशों से माफी मांगने को ब्रिटेन तैयार, मुआवजा देने से इनकार
8 hrs agoनवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर होगी बात?
9 hrs agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
11 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
21 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
1 day agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines