हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Donald Trump Tariffs: टला ट्रंप का टैरिफ, भारत को मिली एक हफ्ते की मोहलत, नई तारीख आई सामने

Donald Trump Tariffs: 1 अगस्त 2025 से भारत समेत कई देशों में डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ लागू होना था। इससे पहले अमेरिका ने बीते दिन ही टैरिफ के नए आदेश पर साइन किए। इसमें नई दरों को लागू करने की तारीख को अब एक हफ्ते के लिए आगे बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
Photo Credit- News24gfx

Donald Trump Tariffs: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ दिन पहले ऐलान किया कि 1 अगस्त से कई देशों में नई टैरिफ दर लागू कर दी जाएगी। हाल ही में रिपोर्ट्स सामने आईं कि अब ये टैरिफ दरें 7 अगस्त से लागू होंगी। दरअसल, अमेरिका ने भारत समेत कई देश, जो उनके व्यापारिक साझेदार हैं उनको राहत देते हुए नए टैरिफ के आदेश पर साइन किए हैं। जिसके बाद अब भारत समेत कई देशों को करीब एक हफ्ते की मोहलत मिल गई है।

देशों की लिस्ट आई सामने

व्हाइट हाउस ने कहा कि बढ़ी हुई दरें अब 7 अगस्त से लागू की जाएंगी। इससे देशों को कुछ समय और मिल जाएगा।’ इसके साथ ही अमेरिका ने कई देशों के साथ व्यापार समझौतों पर भी साइन किए हैं। 70 देशों में से कुछ ऐसे देश भी हैं, जिन पर 0 से 15 फीसदी टैरिफ लगाया गया है, तो किसी पर 41 फीसदी तक टैरिफ लगाया गया है। अमेरिका ने भारत पर 25 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया है। जबकि, पाकिस्तान पर भारत के मुकाबले उसने कम टैरिफ लगाया है।

ये भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप ने इस देश को टैरिफ से दी राहत, 90 दिनों का दिया एक्सटेंशन

विज्ञापन

क्यों दिया गया ज्यादा समय?

अमेरिका ने जिन देशों पर टैरिफ का ऐलान किया है, उनको अब 7 दिन के लिए राहत दे दी गई है। इस बदलाव को आसान भाषा में समझें तो कहा जा सकता है कि जो सामान आज से 7 अगस्त तक लोड किया जाएगा, उस पर नई टैरिफ दर लागू नहीं होगी। बशर्ते वह 5 अक्टूबर तक अमेरिका में पहुंच जाना चाहिए।

अमेरिका के साथ भारत का व्यापार

रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत ने इस अमेरिकी टैरिफ को लेकर कहा था कि वह अमेरिका के साथ ऐसा कोई समझौता नहीं करेगा, जिससे डेयरी और एग्रीकल्चर पर असर पड़े। ट्रंप के इस टैरिफ के बाद कंपनियां बहुत से सामानों को महंगा कर सकती हैं। इसके अलावा, दूसरे देशों के पास रेसिप्रोकल टैरिफ का भी ऑप्शन है, जिसके जरिए वह अमेरिका पर भी टैरिफ लगा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Trump ने भारत पर लगाया रेसिप्रोकल टैरिफ, क्या होता है यह टैरिफ, भारत पर क्या पड़ेगा इसका प्रभाव?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola