Donald Trump Tariff Policy: डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान किया। इसके बाद से भारत के अलावा और भी कुछ देशों के साथ अमेरिका के रिश्तों पर असर पड़ा। ज्यादा टैरिफ लागू होने के बाद से व्यापारियों और आम लोगों पर इसका असर देखने को मिला। अमेरिका के लगाए टैरिफ का असर खुद अमेरिका के लोगों पर भी पड़ रहा है। उनका कहना है कि इसके लागू होने के बाद से हमें ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। इसको लेकर एक सर्वेक्षण भी सामने आया है, जिसमें कहा गया कि ट्रंप के टैरिफ से अमेरिका के लोगों के घर का बजट प्रभावित हो रहा है।
टैरिफ से अमेरिकी नागरिकों को कैसे नुकसान?
जिस तरह से टैरिफ अन्य देशों के व्यापार को प्रभावित कर रहा है, उसी तरह इसका असर अमेरिकी नागरिकों के जीवन पर भी पड़ रहा है। दरअसल, एक सर्वे रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कहा गया कि अमेरिका के नागरिकों का एक बड़ा हिस्सा ये मानता है कि इस टैरिफ से उनका जीवन पहले कहीं ज्यादा महंगा हो गया है।
PM मोदी पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या बोला व्हाइट हाउस?
लोगों के घरों का बिगड़ा बजट
साथ ही लोगों के घर का बजट भी बिगड़ रहा है। इससे ग्रोसरी के लिए भी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ रहे हैं। वहीं, 10 में से 4 लोगों का कहना है कि उनको घर, मेडिकल और ईंधन पर पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। अमेरिकी टैरिफ पर डेमोक्रेट का सबसे बड़ा हिस्सा 89 प्रतिशत है, जो मानता है कि इस साल उनके खर्चों में बढ़ोतरी हुई है। इसके अलावा, स्वतंत्र 73 प्रतिशत और रिपब्लिकन के 52 फीसदी लोगों ने बढ़ते खर्चों को माना है।
इसके साथ ही जिन देशों पर ट्रंप ने टैरिफ लगाया है, उस फैसले को भी लोग नापसंद कर रहे हैं। उनका कहना है कि इस तरह के फैसले से अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। बता दें कि ट्रंप के इस टैरिफ से अमेरिका और भारत के रिश्तों पर भी नकारात्मक असर देखने को मिला है।
ये भी पढ़ें: Trump Tariff: SC से आने वाला है US टैरिफ पर बड़ा फैसला; अगर हारे ट्रंप तो भारत को मिलेगा कितना पैसा?
संबंधित खबरें
खतरे में है कैलिफोर्निया! प्रशांत महासागर में पनप रहा है एल नीनो, तबाह हुआ समुद्र तट
22 mins agoExplainer: दूसरे देश की फ्लाइट उड़ाने के क्या हैं नियम, कोई पाकिस्तानी पायलट भारत में उड़ा सकता है विमान?
4 hrs agoकॉकपिट के अंदर क्या हुआ था? फ्लाईदुबई फ्लाइट का नया VIDEO आया सामने; घुटनों पर बैठा दिखा हमलावर
5 hrs ago'PM मोदी के विचारों से रुक सकती है यूक्रेन जंग', पुतिन ने शांति प्रयासों की खुलकर की तारीफ
7 hrs agoAaj Ki Taaza Khabar LIVE Updates: हरियाणा CM ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के 2 रिजनल अफसरों को सस्पेंड किया
7 hrs ago'कनेक्शन मिला तो बुरा होगा अंजाम', डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, जानें फ्लाईदुबई फ्लाइट हादसे पर क्या बोले?
9 hrs agoईरान पर फिर भीषण हमले की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट में तैनात किए 9000 सैनिक और 3 एयरक्राफ्ट कैरियर
9 hrs ago'मुझे मार डालो', पकड़े जाने के बाद घुटनों के बल बैठकर क्यों चीखा ओमानी पायलट?
16 hrs agoफ्रांस में उग्र हुआ छात्रों का आंदोलन, Gen-Z का गुस्सा देख PM लेकोर्नू ने मंत्रियों संग की आपात बैठक
17 hrs ago9 महीने पहले भर्ती… इस्लामी कट्टरपंथ वाली विचारधारा, फ्लाईदुबई के ओमानी पायलट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines