हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'खोमेनेई की बेइज्जती न करें ट्रंप, अपनी ताकत दिखा देंगे', US प्रेसिडेंट पर ईरान के विदेश मंत्री का पलटवार

Iran America Tongue War: इजरायल और ईरान के बीच सीजफायर होने के बाद अमेरिका और ईरान के बीच जुबानी जंग चल रही है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने अमेरिका विरोधी बयान दिया और ईरान को जंग का विजेता घोषित किया, जिस पर अमेरिकन प्रेसिडेंट ट्रंप ने पलटवार किया। अब ईरान के विदेश मंत्री राष्ट्रपति ट्रंप पर पलटवार करते हुए निशाना साध रहे हैं।

विज्ञापन
ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची।

Iran Foreign Minister Hits Back at Trump: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर ट्रंप वाकई ईरान के साथ कोई समझौता करना चाहते हैं तो अपमानजनक भाषा से बचें। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के बारे में सम्मान से बात करें। ईरान से बचने के लिए इजरायल डैडी के पास भागा था, इसे याद रखें। जरूरत पड़ी तो ईरान अपनी ‘असली ताक़त’ दिखा देगा। ईरान अगर अपनी पर आया तो अपनी क्षमता के बारे में लोगों की सभी भ्रांतियां दूर कर देगा। बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर लिखा था कि युद्ध हार कर भी ईरान और खामेनेई क्यों बार-बार खुद को विजेता घोषित करता है। अगर अमेरिका ने होता तो खामेनेई इजरायल के हाथों मारा जाता है। अमेरिका ने उसे खौफनाक मौत से बचाया। खामेनेई आभारी होने की बजाय विरोध बयान दे रहा है।

यह भी पढ़ें:‘खौफनाक मौत से बचाया, परमाणु ठिकानों पर फिर बमबारी करेंगे’, डोनाल्ड ट्रंप की अयातुल्ला खामेनेई को कड़ी चेतावनी

ईरान और अमेरिका में चल रही जुबानी जंग

बता दें कि ईरान और इजरायल में सीजफायर होने के बाद अमेरिका और ईरान में जबानी जंग चल रही है। ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई ने ईरान को जंग का विजेता घोषित कर दिया और कहा कि अमेरिका ईरान के परमाणु ठिकानों को हुए नुकसान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहा है। अगर अमेरिका ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर फिर हमला किया तो अंजाम भुगतना होगा। ईरान पहले से ज्यादा बड़े हमले करेगा। खामेनेई के इस बयान पर पलटवार करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने जवाब दिया कि जब जीते ही नहीं तो विजेता होने का दावा कैसे कर दिया? अमेरिका ने खामेनेई को इजरायल से बचाया, वरना वे मार देते। खामेनेई आभार जताने की बजाय विरोधी बयान दे रहे हैं। अब अमेरिका ईरान से कोई डील नहीं करेगा। कोई राहत नहीं देगा और प्रतिबंधों में भी कोई ढील नहीं देगा। अगर ईरान ने फिर परमाणु हथियार बनाए तो अमेरिका पहले से बड़ा हमला करेगा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:अमेरिका के ठिकानों पर फिर हमला करेगा ईरान, अयातुल्ला अली खामेनेई की कड़ी चेतावनी

ईरान-इजरायल की जंग में कूदा था अमेरिका

बता दें कि ईरान के परमाणु ठिकाने ध्वस्त करने के लिए इजरायल ने हमला किया। दोनों देशों में करीब 12 दिन जंग चली। दोनों देशों ने एक दूसरे पर मिसाइलें दागकर ठिकानों और रिहायशी इलाकों को तबाह किया। हमले में दोनों देशों के कई लोग मारे गए और घायल भी हुए। 12 दिन में ईरान और इजरायल ने भारी नुकसान उठाया है। इस बीच अमेरिका ने ईरान के 3 बड़े परमाणु ठिकानों पर बमबारी की तो ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए ईराक और कतर में अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। 13वें दिन अमेरिका ने कतर के जरिए मध्यस्थता करके ईरान और इजरायल में सीजफायर करा दिया।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola