Donald Trump: अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं। ट्रंप ने खुद इसका खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि मंगलवार यानी 21 मार्च को गिरफ्तार किया जा सकता है। उन्होंने अपने समर्थकों से न्यूयॉर्क में विरोध प्रदर्शन करने के लिए कहा है।
गोपनीय सूचना मिलने का किया दावा
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रम्प ने शनिवार सुबह अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया। जिसमें ट्रंप ने कहा कि उन्हें मैनहट्टन जिला अटॉर्नी के कार्यालय से एक गोपनीय सूचना मिली है कि एक पुराने मामले में उन्हें मंगलवार को अरेस्ट किया जाएगा। लेकिन क्या आरोप होंगे, इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है।
ये हैं ट्रंप पर आरोप
ट्रंप का कहना है कि न्यूयार्क के अभियोजक कुछ महिलाओं को भुगतान किए गए धन से जुड़े मामलों की जांच कर रहे हैं। दरअसल, ट्रंप पर आरोप है कि उन्होंने महिलाओं को यौन संबंध के बदले धन दिए ओर मामले को सार्वजनिक नहीं करने के लिए कहा था।
लगाया जा सकता है अभियोग
जिला अटॉर्नी के कार्यालय और न्यूयॉर्क पुलिस विभाग सहित कानून-प्रवर्तन अधिकारी इस संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के इंतजाम कर रहे हैं कि ट्रंप पर अभियोग लगाया जा सकता है। इस बाबत अफसरों ने एक बैठक भी की है।
यह भी पढ़ें: Pakistan News: पूर्व पीएम इमरान खान के घर जमान पार्क में बुलडोजर लेकर घुसी पुलिस, समर्थकों के साथ हुई झड़प
और पढ़िए – Taliban Journalists Lost Job: तालिबान में 18 महीने में 50 फीसदी से अधिक पत्रकारों की गई नौकरी
ट्रंप की सोशल मीडिया पर दो साल बाद वापसी
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति दो साल के बैन के बाद एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर वापसी की है। फेसबुक पर वापसी के बाद अपने पहले पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा- आई एम बैक। डोनाल्ड ट्रंप के यूट्यूब पर से बैन को भी हटा दिया गया है। उनका यूट्यूब अकाउंट रीस्टोर कर दिया गया है।
बैन खत्म होने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने फेसबुक पर अपना 12 सेकंड के एक वीडियो पोस्ट किया और कैप्शन में लिखा कि मैं वापस आ गया हूं। कहा जा रहा है कि 12 सेंकड का ये वीडियो उस वक्त का है जब 2016 के चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ने अपना भाषण दिया था। कहा ये भी जा रहा है कि इस वीडियो के जरिए डोनाल्ड ट्रंप 2024 के चुनाव के लिए अपना अभियान शुरू कर दिया है।
संबंधित खबरें
अल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
4 hrs agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
8 hrs agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
8 hrs agoVIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
16 hrs agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
17 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
19 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
1 day agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
1 day agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
1 day agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines