Donald Trump: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जिन्होंने हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादेमिर पुतिन से 2 घंटे लंबी फोन कॉल की थी। यह कॉल रूस-यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे संघर्ष का तोड़ निकालने का माध्यम तलाशने के लिए थी। मगर अब उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर युद्ध पर बड़ा बयान देते हुए कहा कि लगता है कि पुतिन पूरा यूक्रेन चाहते हैं और यह रूस के पतन का कारण बनेगा। आइए जानते हैं पूरी बात।
क्या बोले ट्रंप?
दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है। उनका यह पोस्ट रूस-यूक्रेन के युद्ध से संबंधित था। उन्होंने साफ तौर पर खुद को युद्ध से दूर कर लिया है। ट्रंप कहते हैं कि रूस और यूक्रेन का युद्ध उनका नहीं है। यह युद्ध जेलेंस्की, पुतिन और बाइडेन के बीच का युद्ध है। इस युद्ध की शुरुआत मेरे कार्यकाल में नहीं हुई थी, इसलिए ट्रंप का युद्ध से कोई लेन-देन नहीं है। उनके इस बयान से जाहिर हो रहा है कि अब वे दोनों देशों के बीच किसी भी प्रकार की शांति वार्ता में मध्यस्थता नहीं दिखाने वाले हैं।
पुतिन सनक चुके हैं- ट्रंप
ट्रंप ने अपने नए बयान के जरिए कहा कि यह लगता है पुतिन पूरी तरह सनक चुके हैं। उन्हें शायद पूरा यूक्रेन चाहिए, जो एक दिन रूस के पतन का कारण बनेगा। वहीं, उन्होंने जेलेंस्की पर भी तंज कसते हुए कहा कि वे जो भी बोलते हैं यानी कि उनके मुंह से जो भी निकलता है, वह नई मुसीबत खड़ी कर देता है। आगे ट्रंप ने यह भी कहा कि यदि वे राष्ट्रपति होते तो युद्ध कभी शुरू ही नहीं होता।
युद्ध बंद होना जरूरी क्यों?
ट्रंप के हालिया बयान के मुताबिक, वे युद्ध को बंद इसलिए करना चाहते हैं क्योंकि युद्ध कभी भी विकास को बढ़ावा नहीं देता है। पुतिन को न जाने क्या हुआ है- वह लगातार कीव और दूसरे शहरों पर मिसाइलें दाग रहे हैं और लोगों की हत्या कर रहे हैं, जबकि हम शांति वार्ता के मध्य में हैं। मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं कि है। युद्ध में सिर्फ सैनिक नहीं, आम लोगों को भी जान गंवानी पड़ती है।
मैं तो बस इस बड़ी और बदसूरत आग को बुझाने में मदद कर रहा हूं, जो घोर अक्षमता और नफरत के चलते शुरू हुई है। ट्रंप ने अपनी बातों में संतुलन लाने की कोशिश की है, उन्होंने अपने ट्वीट के जरिए रूस-यूक्रेन शांति वार्ता में लगातार मिल रही असफलता के बाद ऐसा फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें- JDU MP संजय झा ने दक्षिण कोरिया में पाकिस्तान को किया बेनकाब
संबंधित खबरें
जर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
3 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
6 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू को अब नहीं होगी मौत की सजा, सऊदी अरब ने दी माफी
10 hrs agoOpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाते पकड़ा गया सऊदी नागरिक, जासूसी का शक
11 hrs agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
13 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
14 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
17 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
17 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
18 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines