US Capitol Violence: अमेरिकी संसद पर हुए हमले में जांच समिति ने पूर्व राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप को जिम्मेदार माना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विद्रोह भड़काने और सरकार को धोखा देने के मामले में ट्रंप के खिलाफ मुकदमा चलेगा। कहा जा रहा है कि अमेरिकी कांग्रेस अपनी जांच को निष्कर्षों के साथ अंतिम रिपोर्ट बुधवार को जारी करेगी।
पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जांच समिति की सिफारिश पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस मामले को फेक बताया है। ट्रंप ने कहा कि जांच के लिए गठित समिति अपनी झूठी और पक्षपात करने वाली रिपोर्ट को पहले ही जारी कर चुकी है। मुझ पर मुकदमा चलाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि पहले भी मुझ पर 2 बार महाभियोग लगाने की कोशिश हुई।
6 जनवरी 2021 को हुई थी हिंसा
बता दें कि वाशिंगटन डीसी में अमेरिकी संसद भवन के परिसर के बाहर 6 जनवरी 2021 को हिंसा हुई थी। मामले की जांच में जुटी समिति ने सोमवार को अंतिम सुनवाई की। जांच पैनल की उपाध्यक्ष लिज चेनी ने कहा कि कैपिटल हिल घटना के दौरान ट्रंप हस्तक्षेप कर इसे रोक सकते थे, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया, इसलिए पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कैपिटल हिल घटना के लिए जिम्मेदार हैं।
और पढ़िए –पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में जोरदार धमाका, विस्फोट में 13 लोग घायल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जांच समिति ने सोमवार को अंतिम सुनवाई की जिसमें हिंसा में ट्रंप की भूमिका को लेकर जांच समिति की रिपोर्ट को रखा गया। कहा जा रहा है कि अब अटॉर्नी जनरल मेरिक गारलैंड आरोप तय करने के निर्णयों पर अंतिम सुनवाई करेंगे।
डेढ़ साल तक चली जांच, ऐसे तैयारी की रिपोर्ट
जनवरी 2021 में अमेरिकी संसद पर हुए हमले के बाद मामले की जांच करीब 18 महीने तक चली। इस दौरान 1000 से अधिक इंटरव्यू, ईमेल, टेक्स्ट, फोन रिकॉर्ड समेत अन्य दस्तावेजों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई। इस पूरी रिपोर्ट को बुधवार को जारी की जाएगी।
6 जनवरी 2021 को क्या हुआ था?
हजारों की संख्या में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने 6 जनवरी, 2021 को वाशिंगटन डीसी में कैपिटल हिल पर धावा बोला था। घटना में दर्जनों लोग घायल हो गए थे जिनमें पुलिसकर्मी भी शामिल थे। हमलावरों ने 2020 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के रिजल्ट की पुष्टि की प्रक्रिया में कांग्रेस के संयुक्त सत्र को बाधित किया था।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
2 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
3 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
4 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
5 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
5 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
9 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
12 hrs agoLIVE: पश्चिम बंगाल की जनता SIR से नाखुश नहीं है: सामिक भट्टाचार्य
15 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
15 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines