Greta Thunberg Controversy: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीडन की क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने ग्रेटा को पागल, बदतमीज और उपद्रवी महिला बताया है, जिसे डॉक्टर से अपना इलाज कराना चाहिए. बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप और ग्रेटा थनबर्ग के बीच विवाद पुराना है और अब उन्होंने ग्रेटा के खिलाफ बयान देकर विवाद को हवा दे दी है. वहीं अब ग्रेटा इस बयान का जवाब दे सकती हैं.
जून में भी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया था बयान
राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि ग्रेटा थनबर्ग का अपने गुस्से पर कंट्रोल नहीं है. नौजवान लड़की और एक्टिविस्ट है, लेकिन पागल और गुस्सैल है. उसे डॉक्टर के पास जाना चाहिए. बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने जून 2025 में भी ऐसा ही बयान दिया था, जिसमें उन्होंने थनबर्ग को अजीबोगरीब और गुस्सैल बताते हुए कहा कि उनका गुस्सा ही सबसे बड़ी समस्या है. गुस्से में आकर वह कुछ भी कर जाती है और किसी के लिए कुछ भी बोल जाती है.
बता दें कि ग्रेटा थनबर्ग ब्रिटिश ध्वज वाले जहाज मैडलीन में 500 सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ गाजा जाने के लिए इजरायल पहुंची थी. उसका मकसद गाजा के लोगों की सेवा करना और उन तक राहत सामग्री पहुंचाना था, लेकिन ग्रेटा को 2 अक्टूबर 2025 को इजरायल की सेना ने रोक लिया था. हिरासत में लेकर राहत सामग्री जब्त कर ली थी. सभी को 5 अक्टूबर तक हिरासत में रखने के बाद स्वीडन डिपोर्ट कर दिया गया था.
ग्रेटा ने इजरायल पर लगाए हैं ये आरोप
इजरायल से निष्कासित होने के बाद ग्रेटा थनबर्ग अपने कार्यकर्ताओं के साथ एथेंस पहुंची, जहां उसने इजरायल की सेना पर दुर्व्यवहार किए जाने के आरोप लगाए. ग्रेटा ने आरोप लगाया है कि इजरायल की सेना ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया. न ढंग से खाना दिया और न ही पीने को पानी दिया. उसे धक्के मारे और जानवरों की तरह ट्रीट किया. बाल पकड़कर घसीटा, पीटा और इजरायल का झंडा चूमने के लिए मजबूर किया गया था.
इजरायल ने इन आरोपों से इनकार किया और आरोपों को झूठ बताया. ग्रेटा ने आरोप लगाया है कि गाजा में वाकई नरसंहार हो रहा है. दुनियाभर की अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं भी जिंदगियों को नहीं बचा रही हैं. बता दें कि गाजा के मामले में ग्रेटा थनबर्ग दूसरी बार गिरफ्तार हुई है. अब से पहले ग्रेटा को जून 2025 में भी गिरफ्तार किया गया था, तब भी वह इसी तरह राहत सामग्री लेकर इजरायल पहुंची थी और गाजा में घुसने की कोशिश कर रही थी.
संबंधित खबरें
मुंबई में जन्मीं असरा नोमानी कैसे बनीं US की चर्चित लेखक, किया बड़ा दावा
2 hrs agoक्या फ्रांस के बाद भारत अगला टारगेट? US पत्रकार के चौंकाने वाले खुलासे
2 hrs agoहूती हमलों के बाद कहां हैं सऊदी के क्राउन प्रिंस? रक्तदान के बाद से गायब
6 hrs agoपनामा में फिर कांपी धरती, 6.0 तीव्रता के तेज भूकंप से लोगों में दहशत
7 hrs agoLIVE: पटना में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन, इस्तीफे की मांग
7 hrs agoहूती हमलों के बाद 17 अक्टूबर तक बंद रहेगा सऊदी अरब का रियाद एयरपोर्ट
15 hrs agoजम्मू-कश्मीर के पुंछ सेक्टर में LoC के पास IED ब्लास्ट, 4 आतंकी ढेर
17 hrs agoसऊदी और हूती विद्रोहियों के बीच सुलह कराएगा ईरान? तेहरान ने दिए अहम संकेत
22 hrs agoअर्थशास्त्र में रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ड को मिला नोबेल पुरस्कार
22 hrs agoअल नीनो ने रेगिस्तान में खिला दिए फूल, जानें- कैसे बदल रहा दुनियाभर का मौसम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines