Donald Trump DOGE Cut India : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में मतदाता मतदान पहल के लिए भारत को अमेरिकी फंडिंग में $21 मिलियन के आवंटन पर सवाल उठाया। अरबपति एलन मस्क की अगुवाई वाले अमेरिकी सरकारी दक्षता विभाग (DOGE) की तरफ से भारत में “मतदाता मतदान” को बढ़ावा देने के लिए दिए जाने वाले 21 मिलियन डॉलर के सहयोग को रद्द कर दिया है। इस फैसले के कुछ दिन बाद ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एलन मस्क का बचाव किया और कहा कि इसके लिए अमेरिकी लोगों के टैक्स के पैसे का उपयोग क्यों किया गया?
राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्लोरिडा में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, “हम भारत को 21 मिलियन डॉलर क्यों दे रहे हैं? हमारे हिसाब से वे दुनिया में सबसे ज्यादा टैक्स लगाने वाले देशों में से एक हैं। हम मुश्किल से वहां पहुंच बना सकते हैं क्योंकि उनके टैरिफ (टैक्स) इतने अधिक हैं। मैं भारत और उनके पीएम के लिए बहुत सम्मान करता हूं, लेकिन मतदान के लिए 21 मिलियन डॉलर दे रहा हूं?”
बता दें कि 16 फरवरी को एलन मस्क के नेतृत्व वाली DOGE ने “भारत में मतदाता मतदान” के लिए 22 मिलियन अमरीकी डालर की फंडिंग को रद्द करने की घोषणा की गई थी। एक्स पर एक पोस्ट में, DOGE ने अमेरिकी करदाताओं के एक सूची दी थी जिसे रद्द कर दिया गया था, जिसमें “भारत में मतदान के लिए 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर” भी शामिल था।
यह भी पढ़ें : PVR INOX में मूवीज के शौकीनों को मिलेगी राहत, शो में ऐड दिखाने पर एक लाख जुर्माना
अमेरिका के इस कदम से भारत में जमकर राजनीति हो रही है। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी ने विपक्षी कांग्रेस की आलोचना की है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स पर लिखा, “यह स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने देश के हितों के विरोधी ताकतों को भारत के संस्थानों में घुसपैठ करने में सक्षम बनाया था, जो हर अवसर पर भारत को कमजोर करने की कोशिश करते हैं।”
संबंधित खबरें
नेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
5 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
13 hrs agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
15 hrs ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
17 hrs ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
18 hrs agoभूकंप से कांपी जापान की धरती, 6.3 रही तीव्रता, बोनिल आइलैंड में लगे तेज झटक
18 hrs agoसऊदी अरब के कई ठिकानों पर हूती का बड़ा हमला, IndiGo-अकासा की उड़ानें रद्द
1 day agoफ्रांस में हालात हुए बेकाबू, सड़कों पर उतरे 100000 से अधिक प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली ब्रिक्स फोरम से ईरान के स्पीकर मोहम्मद बागेर ने क्यों किया किनारा?
1 day agoपाकिस्तान में महंगाई की मार! कंगाली के हालात में 7 हजार रुपये हुआ सिलेंडर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines