Donald Trump Praised Pakistan: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड आजकल भारत के दुश्मन पाकिस्तान की तारीफ करने में लगे हैं. पिछले दिनों व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शन असीम मुनीर से मिलने के बाद तो वे पाकिस्तान के इतने मुरीद बन गए हैं कि 2 दिन में 2 बार उनकी तारीफ कर चुके हैं. साथ ही एक बार फिर भारत-पाकिस्तान का युद्ध खत्म कराने का क्रेडिट लिया है. शांति का नोबेल पुरस्कार नहीं मिलने पर भी निराशा जताई है.
ट्रंप ने फिर दोहराया युद्ध रुकवाने का दावा
राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर से दावा करते हुए कहा कि उनकी पहल से भारत और पाकिस्तान का युद्ध खत्म हुआ. युद्ध में 7 लड़ाकू विमानों को ढेर किया गया था. हालांकि भारत राष्ट्रपति ट्रंप के दावे को सिर से खारिज किया है, बावजूद इसके वे अब तक 50 बार अपने दावे को दोहरा चुके हैं. बता दें कि पिछले सप्ताह व्हाइट हाउस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर आए थे, जिनकी चमचागिरी से ही अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप काफी प्रभावित हुए हैं.
असीम मुनीर को बताया सबसे अहम शख्स
राष्ट्रपति ट्रंप ने पाकिस्तान की तारीफ करते हुए कहा कि पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने दुनिया को बताया है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने युद्ध रुकवाकर करोड़ों लोगों की जान बचाई और यह बताने का उनका अंदाज काफी पसंद आया. उन्होंने पाकिस्तानी सेना के जनरल असीम मुनीर को बेहद अहम शख्स बताया और कहा कि भारत और पाकिस्तान युद्ध कर रहे थे, लेकिन मैंने दोनों को फोन करके कहा कि जल्दी युद्ध खत्म करो, नहीं तो दोनों के साथ कोई ट्रेड डील नहीं होगी.
नोबल पुरस्कार नहीं मिलने से निराश ट्रंप
बता दें कि संयुक्त राष्ट्र की महासभा में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को शांति पुरुष बताया था और उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम कराने के लिए नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया था, लेकिन ट्रंप ने अब नोबल पुरस्कार नहीं मिलने पर निराशा जताई है. उन्होंने कहा कि नोबेल पुरस्कार ऐसे शख्स को दिया जा सकता है, जिसने कुछ किया ही नही हो. मैं पुरस्कार अपने लिए नहीं, बल्कि देश के लिए चाहता हूं.
संबंधित खबरें
नेपाल में बूढ़ी गंडक नदी का जलस्तर अचानक बढ़ा, बाढ़ की चेतावनी जारी
2 hrs ago'नॉर्वे में कुछ तो गड़बड़ है', नोबेल प्राइज न मिलने पर छलका ट्रंप का दर्द
4 hrs agoहूती विद्रोहियों का सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर हमला, 12 लोगों की मौत
4 hrs ago'प्लीज! आतंरिक मामले में दखल न दें', CJP प्रोटेस्ट पर UN को भारत की दो टूक
4 hrs agoअमेरिका में मास शूटिंग, 2 बच्चों और 1 गर्भवती महिला समेत 9 की मौत
4 hrs ago'जेलेंस्की की जगह नया राष्ट्रपति चुने यूक्रेन', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
12 hrs agoPAK ने इंटरनेशनल कोर्ट में लुटा दिए 57 करोड़, भारत पर किया था केस
18 hrs agoफ्लाईदुबई के को-पायलट की तेल अवीव एयरपोर्ट पर विमान क्रैश करने की थी योजना
22 hrs ago'झूठ फैलाना बंद करो', कश्मीर के मुद्दे पर भारत ने UN में PAK को फिर लताड़ा
23 hrs agoUAE के पास तेल के जहाज पर ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे 22 भारतीय क्रू मेंबर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines