Donald Trump Against Immigration: Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका में प्रवासियों की एंट्री पूरी तरह से बैन करना चाहते हैं और उन प्रवासियों को देश से निकालना चाहते हैं, जो काम के नहीं हैं या अवैध तरीके से अमेरिका में रहते हैं या जिनके रहने से अमेरिका का माहौल खराब हो रहा है, अमेरिका के लोगों का नुकसान हो रहा है.
ऐसे में अमेरिका में अब प्रवासियों की एंट्री पहले से कहीं ज्यादा मुश्किल हो सकती है. क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप अपने एक अधिकार का इस्तेमाल करके अमेरिका में विदेशियों की एंट्री पर बैन लगाने की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने अपने ट्रुथ सोशल अकाउंट पर इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट सेक्शन 212(एफ) के प्रावधानों को पोस्ट किया है और इन्हें लागू करने की मंशा जताई है.
यह है सेक्शन 212(एफ) का मतलब
राष्ट्रपति ट्रंप की पोस्ट के अनुसार, इमिग्रेशन एंड नेशनलिटी एक्ट सेक्शन 212(एफ) प्रवासियों के अमेरिका में एंट्री करने से रोकने का सीमित संवैधानिक अधिकार राष्ट्रपति को देता है. इस कानून को राष्ट्रपति तब तक प्रभावी रख सकते हैं, जब तक उनके अनुसार प्रवासियों को रोकने की जरूरत है. ट्रंप ने यह भी पोस्ट किया कि इतिहास के किसी भी समय की तुलना में इस वक्त अमेरिका में विदेशी सबसे ज्यादा हैं, जो करीब 6 अमेरिकियों पर 1 प्रवासी है, जिसे रोकने को सख्त कदम उठाए जाएंगे.
डोनाल्ड ट्रंप का शरणार्थियों के खिलाफ बड़ा फैसला, शरण के लिए आए आवेदनों की मंजूरी पर लगाई रोक
डोनाल्ड ट्रंप के रडार पर हैं 19 देश
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप का यह संकेत 28 नवंबर के प्रवासियों को लेकर की गई घोषणा के बाद दिए हैं. उन्होंने घोषणा की थी कि वे तीसरी दुनिया या गरीब देशों से प्रवास पर स्थायी रोक लगाएंगे, इसलिए उन्होंने 19 देशों के ग्रीन कार्ड चेक करने के आदेश दिए हैं. यह आदेश भी वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास आतंकी हमले के बाद आया है. अफगानिस्तान के एक युवक ने अमेरिका के नेशनल गार्ड्स को निशाना बनाकर फायरिंग की थी, जिसमें एक महिल सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई.
हमले के बाद ट्रंप ने लिए यह फैसले
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने आतंकी हमले के बाद अफगानिस्तान, वेनेजुएला, हैती, सोमालिया, अफ्रीकी और एशियाई देशों से अमेरिका में सभी प्रकार के प्रवास पर रोक लगा दी है. अमेरिका में शरण लेने के लिए किए गए करीब 22 आवेदनों को मंजूरी पर रोक लगा दी है. अफगान पासपोर्ट धारकों को आगे वीजा जारी करने से मना कर दिया है. उन 19 देशों के 33 लाख ग्रीन कार्ड धारकों की जांच करने और संदिग्धों को डिपोर्ट करने का आदेश दिया है, जिनके लोगों की एंट्री फिलहाल अमेरिका में बैन है. बाइडेन काल में अमेरिका आए अफगानिस्तान के 2.33 लाख शरणार्थियों की फिर से जांच करने के आदेश भी दिया है.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
3 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
5 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
6 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
6 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
7 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
11 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
13 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
16 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
17 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines