अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को एक बार फिर गुरुवार को सख्त चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि तेहरान को एक सार्थक परमाणु समझौते पर सहमत होना चाहिए, वरना अंजाम बुरा होगा. यह बयान ऐसे समय में आया है जब मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव के बीच जिनेवा में दोनों पक्षों में बातचीत जारी है. ट्रंप ने ईरान को यह धमकी वाशिंगटन में हुई बोर्ड ऑफ पीस की बैठक में दी.
साथ ही ट्रंप ने जोर दिया कि कूटनीति के रास्ते खुले हैं लेकिन अनिश्चित काल के लिए नहीं. उन्होंने कहा, ‘हमें ईरान के साथ एक सार्थक समझौता करना होगा. अच्छी बातचीत हो रही है. इतिहास रहा है कि ईरान के साथ सार्थक समझौता करना आसान नहीं है. हमें एक सार्थक समझौता करना ही होगा, अन्यथा अंजाम बुरा होगा. ईरान को डील करनी होगी, वरना चीजें बुरी हो जाएंगी. ‘
यह भी पढ़ें : ‘तंग आ चुके ट्रंप’, अगले कुछ ही दिनों में कर सकते हैं ईरान पर हमला, इजरायल भी देगा साथ; फाइटर प्लेन भेजे
डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी और ईरानी अधिकारी तनाव को कम करने के मकसद से जिनेवा में बातचीत कर रहे हैं. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर और ईरान की ओर से अब्बास अराघची बातचीत कर रहे हैं.’
अमेरिका चाहता है कि ईरान पर अपने परमाणु कार्यक्रम को खत्म कर दे या कम कर दे. अमेरिका का कहना है कि तेहरान की यूरेनियम संवर्धन गतिविधियां से खतरा है. हालांकि, ईरान ने बार-बार परमाणु हथियार बनाने की कोशिश से इनकार किया है. ईरान ने कहा है कि उसका प्रोग्राम सिविलियन एनर्जी और रिसर्च के लिए है. तेहरान ने यूरेनियम संवर्धन को पूरी तरह से छोड़ने की मांगों को भी खारिज कर दिया है.
यह भी पढ़ें : ‘US युद्धपोत को डुबो देंगे…’, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की परमाणु वार्ता के बीच अमेरिका को सीधी धमकी
बता दें, बुधवार को एक रिपोर्ट में कहा गया था कि डोनाल्ड ट्रंप किसी भी वक्त ईरान पर हमला कर सकते हैं. इस मीडिया रिपोर्ट में अमेरिकी और इजरायली अधिकारियों के हवाला से कहा गया था कि ट्रंप ईरान से तंग आ चुके हैं और अगले सप्ताह ईरान पर हमला करने की 90 फीसदी संभावना है. साथ ही यह भी बताया गया था कि इस युद्ध में इजरायल अमेरिका का साथ देगा.
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 hr agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
2 hrs agoक्या ट्रंप को सचमुच मिल सकता है नोबेल पीस प्राइज? जानिए कितनी है संभावना
5 hrs ago'मैंने 8 युद्ध खत्म कराए' ट्रंप ने फिर ठोकी नोबेल पीस प्राइज की दावेदारी
12 hrs agoनक्शे से ईरान को मिटाने के चक्कर में US को करोड़ों का नुकसान!
1 day agoकेमिस्ट्री के क्षेत्र में नोबेल अवार्ड का ऐलान, हेनरी व केंसो सोई को सम्मान
1 day agoकीव समेत 12 इलाकों पर रूस ने किया मिसाइल अटैक, 4 बच्चों समेत 19 की मौत
1 day agoरूस के ब्लैक सी में ऊंची लपटें देख मचा हड़कंप, बाल-बाल बचे 23 भारतीय
1 day ago'फ्रांस पर कब्जा करना चाहता है इस्लाम', डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
1 day agoझारखंड सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines