हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

दवा कंपनी पर 200% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या है अमेरिका की नई योजना?

Trump Tariff On Medicines: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दवाओं पर भी टैरिफ लगाने की तैयारी कर रहे हैं। नई रिपोर्ट में किया गया यह दावा कितना सच है? आइए जानते हैं पूरी बात।

विज्ञापन

Trump Tariff On Medicines: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 50% टैरिफ लगाने के बाद अब नए टैरिफ की प्लानिंग कर रहे हैं। इस बार दवा कंपनियों पर 200% टैरिफ बढ़ाने की तैयारी चल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कुछ दवाओं पर ये टैक्स लगाया जा सकता है। ऑटो और स्टील जैसी चीजों पर टैरिफ बढ़ाने के बाद दवाओं पर लगने वाले इस टैक्स से आम लोगों को काफी दिक्कत हो सकती है। आइए समझते हैं पूरी बात।

भारत पर क्या होगा असर?

एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रंप को कुछ दवा कंपनी के निर्माताओं ने पत्र लिखकर दवा को सस्ता करने का अनुरोध भी किया है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ये दवाएं महंगी हो गई तो लोगों को भी ज्यादा दाम देने पड़ सकते हैं और इन दवाओं की सप्लाई पर भी असर हो सकता है।

ये भी पढ़ें- ‘ट्रंप ने खराब किए भारत के साथ रिश्ते’, अमेरिका के पूर्व NSA ने लगाए गंभीर आरोप

विज्ञापन

क्या है टैरिफ बढ़ाने की वजह?

ट्रंप सरकार दवाओं पर 200% टैक्स लगाने के लिए 1962 के ट्रेड एक्सपेंशन एक्ट के सेक्शन 232 का हवाला दे रही है। उनका कहना है कि कोरोना महामारी के समय दवाओं की भारी कमी हुई थी और जमाखोरी देखने को मिली थी, इसलिए अब घरेलू स्तर पर उत्पादन बढ़ाना बेहद जरूरी हो गया है। अमेरिका और यूरोप के बीच हाल ही में हुए व्यापार समझौते के तहत कुछ सामानों पर 15% टैरिफ लगाया गया है, जिसमें फार्मा भी शामिल था।

ट्रंप के फैसला का पड़ेगा उल्टा असर

हालांकि, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर ट्रंप दवाओं पर टैरिफ लगाते हैं तो उससे अन्य देशों के साथ-साथ अमेरिका में भी असर पड़ेगा। सस्ती विदेश दवा अमेरिका से बाहर हो सकती है, जिससे दवा की कमी हो सकती है।

विज्ञापन

इन दवाओं के बढ़ सकते हैं दाम?

बता दें कि अमेरिका में अधिकांश दवाइयां जेनेरिक होती हैं। रिटेल और मेल-ऑर्डर फार्मेसियों में बिकने वाली दवाओं में से करीब 92% जेनेरिक दवाएं हैं। जेनेरिक दवाओं का उत्पादन करने वाली कंपनियां कम मुनाफे पर काम करती हैं, इसलिए, वे भारी टैक्स का सामना नहीं कर पाएंगी। विशेषज्ञों का मानना है कि कुछ कंपनियां टैक्स चुकाने के बजाय अमेरिकी बाजार छोड़ने का फैसला कर सकती हैं।

ये भी पढ़ें- भारत-अमेरिका तनाव के बीच बोले अमेरिकी वित्त मंत्री, जल्द मतभेदों का निकालेंगे समाधान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola