स्विटजरलैंड के दावोस शहर में बीते दिनों से चल रहे विश्व आर्थिक मंच (World Economic Forum) की बैठक में ट्रंप की घोषणाओं के साथ-साथ ट्रंप को लेकर एक और चीज की चर्चा जोरों पर हो रही है. दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप की एक फोटो में उनके बाएं हाथ पर एक बड़ा सा काला-नीला दाग दिखाई दे रहा है. ट्रंप के हाथ में इस तरह का निशान दिखना लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
ट्रंप के हाथ का ये निशान बोर्ड ऑफ पीस की साइनिंग सेरेमनी के दौरान स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा था. जिसमें उनके हाथ में एक बड़ा काला-नीला रंग का दाग दिखाई दे रहा है.
सोशल मीडिया पर इस तस्वीर के वायरल होने के बाद ट्रंप की सफाई भी सामने आई है. ट्रंप ने एयरफोर्स वन पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दिया और कहा कि ‘मैं बिल्कुल ठीक हूं मैंने इसे टेबल पर दबा दिया था, इसलिए मैंने उस पर थोड़ी से- उसे क्या कहते हैं-क्रीम लगाई. मैंने उसे दबा दिया था.’
राष्ट्रपति ट्रंप ने आगे कहा कि वह एस्पिरिन का हैवी डोज लेते हैं और उसी के साइड इफेक्ट के कारण ऐसा दाग बन गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने इस साल के शुरुआत में ही वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए गए एक इंटरव्यू में जानकारी देते हुए कहा था कि वो अपना खून पतला करने के लिए एस्पिरिन ले रहे हैं. लेकिन ट्रंप डॉक्टरों द्वारा बताए गए डोज से कई गुना ज्यादा एस्पिरिन ले रहे हैं.
वहीं, ट्रंप ने अपने हाथ में दिखने वाले इस जख्म के बारे में आगे कहा कि मैं कहूंगा कि ‘अगर आपको अपना दिल पसंद है तो एस्पिरिन लें, लेकिन अगर आप थोड़ा नीला निशान नहीं चाहते हैं तो एस्पिरिन न लें. मैं बड़ी वाली एस्पिरिन लेता हूं. जब आप बड़ी वाली एस्पिरिन लेते हैं, तो वे कहते हैं कि नीला निशान पड़ जाता है.’
NYT की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप तय मात्रा से लगभग चार गुना ज्यादा यानी 325 मिलीग्राम एस्पिरिन ले रहे हैं. वहीं, हेल्ड गाइडलाइंस के अनुसार, 60 या 70 साल से कम उम्र के लोग, जिन्हें हार्ट अटैक का ज्यादा खतरा है, उन्हें एस्पिरिन देने पर विचार किया जा सकता है.
वहीं, ट्रंप ने खुद ये बताया कि वह डॉक्टरों की सलाह को नजरअंदाज कर ज्यादा एस्पिरिन ले रहे हैं. उन्होंने कहा, ‘डॉक्टरों ने मुझे कहा कि आपको यह लेने की जरूरत नहीं है, आप बहुत स्वस्थ हैं. मैंने कहा, मैं कोई रिस्क नहीं लेना चाहता. यह इसके साइड इफेक्ट्स में से एक है.’
ट्रंप ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल को दिए गए एक इंटरव्यू में बताया कि ‘लोग कहते हैं कि एस्पिरिन खून को पतला करने के लिए अच्छी होती है, और मैं नहीं चाहता कि मेरे दिल में गाढ़ा खून बहे.’
संबंधित खबरें
OpenAI ऑफिस में रिकॉर्डिंग डिवाइस लगाने के आरोप में सऊदी नागरिक गिरफ्तार
6 mins agoसऊदी प्रिंस ने नेतन्याहू को हूती के खिलाफ जंग में शामिल होने से क्यों रोका?
2 hrs agoखुद के कर्म से बूंद बूंद पानी को तरसेगा पाकिस्तान! भारत नहीं है जिम्मेदार
3 hrs ago'मिडटर्म चुनाव तक रुक जाओ, फिर...' डोनाल्ड ट्रंप ने हूतियों को दी धमकी
6 hrs ago'अमेरिका बदला है तो रिश्ते भी बदलेंगे' विदेश मंत्री एस जयशंकर बोले
6 hrs agoपोप लियो को हुआ कैंसर, सर्जरी में फेफड़े का निचला हिस्सा हटाया
7 hrs agoइजरायल ने 11 देशों के पायलटों और क्रू पर लगाई पाबंदी, सुरक्षा नियम किए सख्त
7 hrs agoदुनिया की सबसे बड़ी तेल कंपनी अरामको पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला
7 hrs agoफ्लाईदुबई मामले में आया नया ट्विस्ट, पकड़े गए मालदीव के 2 पायलट
15 hrs agoन्यूयॉर्क में मुहम्मद यूनुस से बदसलूकी, बांग्लादेश सरकार करेगी कार्रवाई!
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines