Donald Trump News: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक फैसले को सिरे से नकार कर ब्रिटेन को झटका दिया है. दरअसल, ब्रिटेन की योजना फिलिस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने की है. इसकी घोषणा ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टारमर अगले हफ्ते न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की एनुअल मीटिींग में करेंगे, लेकिन राष्ट्रपति ट्रंप ने उनके फैसले से असहमति जताई है. उन्होंने लंदन में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ब्रिटेन के फैसले को नकारा और कहा कि PM कीर स्टार्मर के फैसले से पूरी तरह असहमत हूं. फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश नहीं बना सकते.
यह भी पढ़ें: ‘भारत-चीन का फैसला नहीं बदल सकते’, टैरिफ की धमकी पर रूस ने ट्रंप को दिया कड़ा जवाब
अमेरिका पहले बंधकों की रिहाई चाहता
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करके आतंकी संगठन हमास ने नरसंहार किया था और इजरायल के लोगों को बंधक बनाया था. उन बंधकों की रिहाई सबसे ज्यादा जरूरी है. 7 अक्टूबर का दिन दुनिया के इतिहास के सबसे बुरे और सबसे हिंसक दिनों में से एक था। अमेरिका अब उस लड़ाई का अंत चाहता है. बंधकों की रिहाई चाहता है, क्योंकि हमास में इंसानियत नहीं बची है. उसने कारण आज गाजा नरक बन गया है और वहां के हालात असहनीय हैं. हमास अब इजरायल से बचने के लिए गाजा के लोगों को ढाल बना रहा है.
यह भी पढ़ें: टैरिफ के बाद ट्रंप ने भारत को दिया नया झटका, चाबहार बंदरगाह में खत्म की छूट, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें?
गाजा में हालात सुधारना चाहता है ब्रिटेन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने कहा है कि गाजा के हालातों को देखते हुए वहां तेजी से सहायता पहुंचाने की जरूरत है, इसके लिए फिलिस्तीन को बतौर स्वतंत्र राष्ट्र मान्यता देनी ही होगी. फिलिस्तीन को मान्यता गाजा को दी जाने वाले राहत पैकेज का हिस्सा है, क्योंकि फिलिस्तीन ही गाजा को सबसे पहले और सबसे जल्दी राहत पहुंचा सकता है. ब्रिटेन भी हमास को आतंकवादी संगठन मानता है, लेकिन एक सच यह भी है कि स्वतंत्र फिलिस्तीन में उसकी कोई भूमिका नहीं होगी. एक बार फिलिस्तीन स्वतंत्रत हुआ तो सेना और पुलिस गाजा में घुसकर काम करेगी.
यह भी पढ़ें: ‘मैं भारत के प्रधानमंत्री के बहुत करीब हूं’, राष्ट्रपति ट्रंप ने लंदन में फिर बांधे मोदी की तारीफों के पुल
गाजा में भुखमरी और अकाल ने पसारे पांव
बता दें कि पिछले 3 साल से इजरायल और हमास में जंग चल रही है इजरायल ने फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास को खत्म करने का संकल्प लिया हुआ है, लेकिन जंग में हमास का गढ़ गाजा तबाह हो गया है. गाजा का बुनियादी ढांचा ध्वस्त हो गया है. वहां अब भुखमरी, अकाल, महामारी फैली हुई है. लोग कुपोषण का शिकार हैं और भूख-प्यास से मार रहे हैं. अमेरिका समेत पूरी दुनिया के देश जंग को खत्म कराना चाहते हैं, लेकिन हमास अपनी जिद पर अड़ा है, इसलिए भारत समेत कई देश फिलिस्तीन को स्वतंत्र देश घोषित करना चाहते हैं, ताकि गाजा फिर से बसे.
संबंधित खबरें
क्या है US पॉलिटिक्स टर्म 'समोसा कॉक्स', अमेरिकी संसद से कैसे है कनेक्शन?
32 mins agoफ्लोरिडा विमान हादसे में को-पायलट की मौत, 17 की उम्र में मिला लाइसेंस
2 hrs agoट्रंप की टेंशन बने अब्दुल एल-सय्यद कौन? जीते तो US संसद में रचेंगे इतिहास
2 hrs agoअमेरिका में मिड टर्म चुनाव क्यों? जानें वहां की 'लोकसभा-राज्यसभा' का गणित
2 hrs agoमाउंट एवरेस्ट जा रहे दो हेलीकॉप्टर लैंडिंग के वक्त टकराए, भारतीय की मौत
4 hrs agoईरान के केशम द्वीप पर कई जोरदार धमाके, अमेरिका ने बताया रक्षात्मक हमला
5 hrs agoअमेरिका में मिडटर्म इलेक्शन के मतदान आज, दांव पर लगी डोनाल्ड ट्रंप की साख
7 hrs agoLIVE: सोनम वांगचुक के HIAL को नोटिस, अवैध क्लास चलाने का है मामला
7 hrs agoसऊदी में हूतियों के बड़े हमले की आशंका, US की अपने लोगों के लिए एडवाइजरी
8 hrs agoअमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines