Donald Trump Cuts Tariff: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए खाने-पीने की कुछ चीजों पर लगा टैरिफ घटा दिया है. उन्होंने शुक्रवार को एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर साइन करके टैरिफ घटाने का ऐलान किया और कहा कि जिन लोगों को शिकायत थी कि टैरिफ के कारण खाने-पीने की चीजें महंगी हो गई हैं, उन्हें बड़ी राहत दे रहा हूं. जिन चीजों का टैरिफ घटा है, उनमें कॉफी, चाय, सीजनल फ्रूट, जूस, कोको, मसाले, केले, संतरे, टमाटर, मांस, एवाकाडो, नारियल, अनानास, सूखे मेवे शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिकावासियों के लिए गुड न्यूज, खत्म हुआ 43 दिन का शटडाउन, समझौते पर राष्ट्रपति ट्रंप ने किए साइन
13 नवंबर से लागू हुए कम किए गए टैरिफ
बता दें कि घटाया गया टैरिफ 13 नवंबर से लागू हो गया है और टैरिफ उन्हें चीजों से घटाया गया है, जो अमेरिका में उत्पादित नहीं होती या जिनका उत्पादन अमेरिका में कम होता है. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप ने टैरिफ घटाने का फैसला तब लिया है, जब हाल ही में हुए मेयर चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के नेताओं को हार का मुंह देखना पड़ा और डेमोक्रेट्स को जबरदस्त जीत मिली. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने कृषि उत्पादों पर टैरिफ कम करने के लिए इक्वाडोर, ग्वाटेमाला, अल सल्वाडोर और अर्जेंटीना के साथ ट्रेड डील भी साइन की है.
यह भी पढ़ें: ‘बुरे-गलत और मूर्ख जाल में फंसेंगे’, जेफरी एपस्टीन के ईमेल को लेकर डोनाल्ड ट्रंप की पहली प्रतिक्रिया
ब्राजील बीफ और कॉफी का प्रमुख निर्यातक
बता दें कि अमेरिका में जानवरों की घटती संख्या के कारण बीफ के दाम आसमान छू रहे थे. ब्राजील बीफ का प्रमुख निर्यातक है, लेकिन टैरिफ के कारण वहां से बीफ नहीं आ रहा, जिससे घरेलू बाजार में महंगाई बढ़ी. हालांकि 10 प्रतिशत टैरिफ खत्म कर दिया गया है, लेकिन फिर भी ब्राजील के बीफ पर 40% अतिरिक्त पैनल्टी टैरिफ लगाया गया है. कॉफी के आयात पर भी टैरिफ का असर पड़ा है. इस साल की शुरुआत में ब्राजील पर कुल 50% टैरिफ लगाया गया, जिससे अगस्त और अक्टूबर में ब्राजील से बीन्स की खरीद में गिरावट आई.
यह भी पढ़ें: ‘अमेरिका में टैलेंडेट प्रतिभाशाली स्थानीय वर्कर्स की कमी…’, H-1B वीजा पर राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा यू-टर्न
अमेरिका को उठाना पड़ा आर्थिक नुकसान
अमेरिका में कॉफी का उत्पादन न के बराबर है और अमेरिकी उत्पादकों ने चेतावनी भी दी थी कि टैरिफ के कारण सप्लाई कम होगी. सप्लाई कम होने से कीमतें बढ़ेंगी और मांग घटेगी. कोको, फ्रोजन संतरे के रस, मसालों, बीजों, मेवों, सीजनल फलों और उर्वरकों पर भी टैरिफ ज्यादा होने से अमेरिका को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा था. हालांकि टैरिफ घटाने का आदेश राहत प्रदान करता है, लेकिन ब्राजील को टारगेट करके लगाया गया टैरिफ बीफ और कॉफी मार्केट को प्रभावित करेगा, जिसका खामियाजा अमेरिका को ही उठाना पड़ेगा.
संबंधित खबरें
US Midterm Election Results: भारतीय मूल के नेताओं का कैसा रहा प्रदर्शन?
6 mins agoअमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की बड़ी जीत, दोनों सदनों में बहुमत हासिल
1 hr agoअमेरिका मिडटर्म चुनाव में ट्रंप ने क्यों मानी हार? 5 बड़े कारण
2 hrs agoपाकिस्तान में 7000 रुपये का हुआ 12KG गैस सिलेंडर! खाने के लाले पड़े
3 hrs ago'मैं बैलेट पेपर पर होता...', मिडटर्म चुनाव नतीजों के बीच ट्रंप का पहला बयान
5 hrs agoकौन हैं भारतीय मूल की पिया डांडिया? जो US मिडटर्म चुनाव में जीतीं
6 hrs agoNASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
7 hrs agoLIVE: रियाद एयरपोर्ट पर हूतियों के हमले में घायल दूसरे भारतीय ने तोड़ा दम
7 hrs ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
7 hrs agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines