डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्होंने अब तक 8 युद्ध रुकवा दिए हैं और अगर जरूरत पड़ी तो वह पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच चल रही लड़ाई को भी रुकवा देंगे. अफगानिस्तान का दावा है कि 50 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं जबकि पाकिस्तान का कहना है कि उसने अफगानिस्तान के लड़ाकों को मार गिराया है. दोनों देशों के बीच चल रहे इस विवाद को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि वह युद्धों को सुलझाने में अच्छे हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपने शांति प्रयासों के लिए नोबेल पुरस्कार नहीं चाहते हैं, अपना ध्यान अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष पर केंद्रित किया.
इजराइल की यात्रा के दौरान एयरफोर्स वन विमान में बोलते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की धमकियों से भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को टालने में मदद मिली. कूटनीति का उद्देश्य जीवन बचाना है, पुरस्कार जीतना नहीं. ट्रंप ने यह भी कहा कि गाजा युद्ध समाप्त हो गया है. उन्होंने दावा किया है उनके द्वारा रुकवाया गया ये आठवां युद्ध है. ट्रंप ने कहा, “यह मेरा आठवां युद्ध होगा जिसे मैंने सुलझाया है और मैंने सुना है कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भी युद्ध चल रहा है. मैंने कहा, मुझे वापस आने तक इंतजार करना होगा.
पाकिस्तान-अफगानिस्तान में विवाद
बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय में आया है जब जब पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर तनाव बढ़ गया है और रात भर लड़ाई चली है. एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार, अफगानिस्तान के अधिकारियों का कहना है कि उनकी जवाबी कार्रवाई में 58 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, जबकि पाकिस्तानी सेना ने 23 सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है.
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी पहल से लाखों लोगों की जान बची है, ऐसा करना मेरे लिए सम्मान की बात है. मैंने यह सब नोबेल पुरस्कार के लिए नहीं किया बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए किया हूं. ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की वजह से युद्ध को रोकने में मदद मिली है. अगर टैरिफ ना होता तो युद्ध को रोकने में बहुत सी मुश्किलें आतीं.
यह भी पढ़ें: ट्रंप के सम्मान में खड़े हुए इजरायली सांसद, नेतन्याहू ने US राष्ट्रपति को दिया देश का सबसे बड़ा अवॉर्ड
अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि मैंने कुछ युद्धों का निपटारा सिर्फ टैरिफ के आधार पर किया है. भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध को लेकर मैंने कहा था कि अगर तुम लोग युद्ध लड़ना चाहते हो और तुम्हारे पास परमाणु हथियार हैं तो मैं तुम दोनों पर भारी टैरिफ लगा दूंगा, जो 100 प्रतिशत, 150 प्रतिशत, 200 प्रतिशत तक हो सकता है. मैंने ऐसा कहा और 24 घंटे में युद्ध का निपटारा हो गया था. अगर मेरे पास टैरिफ ना होता तो इस युद्ध का निपटारा कभी ना होता.
संबंधित खबरें
नेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
28 mins agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
1 hr agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
4 hrs agoLIVE: दिल्ली भाजपा की मीटिंग जारी, हर्ष मल्होत्रा और CM रेखा गुप्ता मौजूद
5 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
5 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
15 hrs agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoअमेरिका के फ्लोरिडा में अंधाधुंध फायरिंग, 6 नाबालिग समेत 12 लोग गंभीर घायल
1 day ago'झूठ बोल रहा है सऊदी अरब', मक्का-मदीना पर हमले से हूतियों का इनकार
1 day ago'कश्मीर से अवैध कब्जा हटाएं', भारत ने UN में पाकिस्तान को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines