Jeffery Epstein Case New Update: अमेरिका के जेफरी एपस्टीन केस में नया अपडेट आया है। डेमोक्रेट्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का वो लेटर रिलीज किया है, जिसके बारे में कहा जाता है कि वह लेटर ट्रंप ने जेफरी एपस्टीन को लिखा था। इस लेटर को अश्लील और आपत्तिजनक कहा जाता है, क्योंकि इसमें एक महिला के शरीर की आकृति बनाकर उसके अंदर शब्द लिखे गए हैं। यह बर्थडे लेटर बताया जा रहा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
व्हाइट हाउस और ट्रंप ने किया खारिज
बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस की हाउस ओवरसाइट कमेटी के डेमोक्रेट्स ने लेटर जारी किया है, जिस पर जो साइन हुए हैं, वे राष्ट्रपति ट्रंप के होने का दावा किया गया है, लेकिन व्हाइट और राष्ट्रपति ट्रंप ने लेटर को फर्जी बताया है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया है कि डेमोक्रेट्स ने राष्ट्रपति ट्रंप को बदनाम करने के लिए फर्जी लेटर बनाकर जारी किया है। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप भी कह चुके हैं कि वे न तो महिलाओं की फोटो बनाते हैं और न ही यह लेटर उन्होंने जेफरी एपस्टीन को लिखा था।
साल 2003 में लिखा गया था ये लेटर
बता दें कि अमेरिका के वॉल स्ट्रीट जर्नल में एक रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी, जिसमें दावा किया गया था राष्ट्रपति ट्रंप ने साल 2003 में जेफरी एपस्टीन को एक लेटर लिखा था। यह एक बर्थडे लेटर था, जो एपस्टीन को उसके 50वें जन्मदिन पर विश करने के लिए भेजा गया था। दावा किया गया है कि इस पर राष्ट्रपति ट्रंप के साइन हैं और यह उन्होंने ही भेजा है। यह लेटर जेफरी एपस्टीन के घर की तलाशी लेते समय उनकी फोटो एल्बम में पुलिस के हाथ लगा था।
यह भी पढ़ें: ‘जासूस थे डोनाल्ड ट्रंप’, अमेरिका के हाउस स्पीकर माइक जॉनसन का दावा, जेफरी एपस्टीन का मामला
वॉल स्ट्रीट जर्नल को भेजा लीगल नोटिस
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप ने रिपोर्ट के लिए वॉल स्ट्रीट जर्नल की निंदा की और 10 अरब डॉलर का मानहानि का मुकदमा भी दायर किया। राष्ट्रपति ट्रंप जर्नल को भेजे नोटिस में स्पष्ट कर चुके हैं कि लेटर उन्होंने नहीं भेजा। इसमें लिखे शब्द उनके नहीं हैं और न ही विश करने का उनका यह तरीका का। व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलीन लेविट ने भी X हैंडल पर पोस्ट लिखी कि लेटर पर जो साइन हैं, वो राष्ट्रपति ट्रंप के नहीं हैं। डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ टेलर बुडोविच ने भी लेटर को फर्जी बताया है।
संबंधित खबरें
नवंबर में भारत आ सकते हैं नेपाल के PM, किन मुद्दों पर हो सकती है बात?
22 mins agoभूकंप के भयानक झटकों से ईरान-जापान में दहशत, 5 और 6 रही तीव्रता
2 hrs ago'क्वाड चीन विरोधी नहीं', मार्को रुबियो ने भारत को लेकर भी कही बड़ी बात
11 hrs ago'हम तय करेंगे, युद्ध कब खत्म होगा...', खामेनेई ने US को दिया मुंहतोड़ जवाब
17 hrs agoआधी रात अफरा-तफरी, तख्तापलट का दावा... पोलैंड में सड़क पर क्यों उतरे लोग?
1 day agoकोई डोसा बना रहा, कोई मंदिर जा रहा... कैसे भारतीयों को लुभा रहे US कैंडिडेट
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में एक और जहाज पर हमला, 27 भारतीय क्रू मेंबर्स थे सवार
1 day agoअल नीनो के बाद डरा रहा है ला नीना! क्या ग्लोबल वॉर्मिंग के खतरे को बढ़ाएगा
1 day agoब्राजील के डिजिटल जनरल: आंद्रे जानोनेस और लूला की जीत
1 day agoसीक्रेट प्लान का शिकार हुईं शेख हसीना! बांग्लादेश में तख्तापलट पर खुलासा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines