Tariff on Pharma Products: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनियाभर के देशों को एक बार फिर टैरिफ का झटका दिया है. उन्होंने अब अमेरिका को निर्यात किए जाने वाले सभी फार्मा उत्पादों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा दिया है. वहीं किचन कैबिनेट पर 50 और ट्रकों पर 30 प्रतिशत टैरिफ लगाया है, जिससे कई देशों पर अतिरिक्त कर का बोझ पड़ गया है. इससे पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत समेत दुनियाभर के 150 से ज्यादा देशों पर 10 से 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया हुआ है.
इन शर्त के अनुसार लगेगा टैरिफ
राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने ट्रूथ सोशल अकाउंट पर पोस्ट लिखकर फार्मा इंडस्ट्री पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने के फैसले के बारे में बताया. उन्होंने 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की शर्त के बारे में भी बताया. उन्होंने लिखा कि 1 अक्टूबर 2025 से किसी भी ब्रांडेड या पेटेंटेड मेडिसिन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे. यह टैरिफ उन कंपनियों पर लगेगा, जिनकी अमेरिकी में दवा निर्माण फैक्ट्री नहीं है. अगर अमेरिका में फैक्ट्री या प्लांट लगाया है और उसमें दवा निर्माण कार्य शुरू हो चुका है तो टैक्स नहीं लगेगा.
क्या है टैरिफ लगाने का मकसद?
राष्ट्रपति ट्रंप के फार्मा इंडस्ट्री पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने का मकसद अमेरिका फर्स्ट पर फोकस है, क्योंकि वे अमेरिका में ही मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना चाहते हैं और देश के बजट घाटे को कम करना चाहते हैं. वे चाहते हैं कि दवा निर्माता कंपनियां अमेरिका में ही प्लांट लगाकर दवाइयों का निर्माण करें. इससे जहां अमेरिका में रोजगार को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दवाइयों के लिए अमेरिका की दूसरे देशों पर निर्भरता भी कम हो जाएगी. वहीं दवाओं के दामों में भी पारदर्शित आएगी.
यह भी पढ़ें: क्या राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ है उनका प्रशासन? भारत के पक्ष में दिख रहा वाशिंगटन
ट्रकों पर इसलिए लगाया टैरिफ
राष्ट्रपति ट्रंप ने लिखा कि किचन के सामान पर टैरिफ इसलिए लगाया, क्योंकि किचन प्रोडक्ट्स के आयात की भरमार थी. अपहोल्स्टर्ड फर्नीचर पर 30% टैक्स और भारी ट्रकों पर 25% टैक्स लगेगा. भारी ट्रक निर्माताओं को दूसरे देशों के निर्माताओं के साथ प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया है. इससे अमेरिका की पीटरबिल्ट, केनवर्थ, फ्रेटलाइनर, मैक ट्रक्स, और अन्य कंपनियों का फायदा होगा, क्योंकि अमेरिका अपने ट्रक ड्राइवरों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना चाहता है.
अमेरिका पर पड़ेगा ये असर
बता दें कि अमेरिका ने फार्मा प्रोडक्ट्स, किचन प्रोडक्ट्स और ट्रकों के आयात पर भी टैरिफ तो लगा दिया है, लेकिन अमेरिका के आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि इससे अमेरिका में महंगाई बढ़ेगी और विकास की दर धीमी पड़ेगी. वहीं राष्ट्रपति ट्रंप कहते हैं कि व्यापार घाटे को कम करने के लिए और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए टैरिफ लगाना अनिवार्य है. विदेशी कंपनियों के कारण अमेरिका की अपनी कंपनियां नुकसान उठा रही हैं तो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए टैरिफ जरूरी है.
यह भी पढ़ें: ट्रंप प्रशासन ने बड़े फैसले पर लिया यूटर्न, जॉब से निकाले कर्मचारियों को फरमान-काम पर लौटें
संबंधित खबरें
'मेरे बिना नामुमकिन...', रूस-यूक्रेन युद्ध पर मेलानिया ट्रंप का बड़ा दावा
3 hrs agoजॉर्डन के चर्च में बंदूकधारियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, 7 लोगों की मौत
5 hrs agoपीयूष गोयल बोले- संकट में फंसे भारतीयों को सुरक्षित निकालना पहली प्राथमिकता
7 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
10 hrs ago'जब आपने सैनिकों के शव लेने से मना किया', UN में भारत ने पाक को लताड़ा
12 hrs agoबीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 3 दिवसीय दौरे पर झारखंड पहुंचे
16 hrs agoतिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भूकंप से 16 लोगों की मौत; 32 घायल, 340 घर तबाह
19 hrs agoतिब्बत में भूकंप के दो बड़े झटके, 7.0 के बाद 4.6 की तीव्रता से कांपी धरती
1 day agoसऊदी अरब ने 14 भारतीयों को ले जा रही नाव पर किया अटैक, हूती का बड़ा दावा
1 day agoस्टारशील्ड इंटरनेट में रुकावट, यूक्रेन को 10 लाख डॉलर से ज्यादा का नुकसान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines