Donald Trump News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अप्रवास के खिलाफ अपनी कड़ी नीति को और सख्त करते हुए अमेरिका में शरण के लिए दायर सभी आवेदन फिलहाल रोक दिए हैं. शरण देने पर अब कोई नया फैसला नहीं लिया जाएगा. ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह निर्णय अमेरिकी सुरक्षा और संसाधनों के संरक्षण के लिए जरूरी है.
अमेरिका थर्ड वर्ल्ड कंट्री से अप्रवास को स्थायी रूप से रोकने की योजना पर काम कर रहा है. इस नीति के कारण अमेरिका आ चुके कई संभावित शरणार्थियों को तत्काल निष्कासित किया जाएगा. बता दें कि हाल ही में एक अफगान शरणार्थी द्वारा वाशिंगटन में आतंकी हमला किया गया था, जिसके चलते राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्त रूख अपनाया हुआ है.
यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का जो बाइडेन को झटका, खत्म किए उनके कार्यकाल के 92% एग्जीक्यूटिव ऑर्डर और डॉक्यूमेंट
19 देशों के ग्रीन कार्ड चेक करने का आदेश
बता दें कि वाशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के बाहर एक अफगानी युवक ने फायरिंग की थी. गोलीबारी में 2 नेशनल गार्ड घायल हुए थे, जिनमें से एक महिला गार्ड की मौत हो गई थी, वहीं दूसरे की हालत नाजुक है. इस हमले के बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने आदेश दिया कि सभी थर्ड वर्ल्ड के 19 देशों के लोगों को मिले ग्रीन कार्ड की चेकिंग की जाए.
साथ ही राष्ट्रपति ट्रंप ने थर्ड वर्ल्ड कंट्री से आए लोगों के अमेरिका में स्थायी प्रवास पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी और संकल्प लिया कि वे तीसरी दुनिया के देशों के लोगों को अवैध तरीके से अमेरिका में घुसने नहीं देंगे और न ही रहने देंगे. इस आदेश को और कड़ा करते हुए उन्होंने शरण के लिए आवेदनों की मंजूरी पर रोक लगा दी.
यह भी पढ़ें: वाशिंगटन DC में आतंकी हमले के बाद ट्रंप का बड़ा फैसला, 19 देशों के ग्रीन कार्ड पर लिया ये बड़ा एक्शन
अफगानी शरणार्थियों पर लगाई विशेष रोक
राष्ट्रपति ट्रंप ने अफगानिस्तान से प्रवास पर भी तत्काल रोक लगा दी और जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिका आए एक लाख से ज्यादा अफगानियों की समीक्षा करने का आदेश दिया. राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि अवैध प्रवासी अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं और अवैध प्रवासियों के कारण इस साल अमेरिका में माहौल हादसे और वारदातें हुई हैं.
बता दें कि राष्ट्रपति ट्रंप अमेरिका फर्स्ट के एजेंडे पर काम कर रहे हैं. इस एजेंडे पर फोकस करते हुए उन्होंने स्टेटमेंट दिया है कि शरणार्थी अमेरिका की सामाजिक अशांति का मुख्य कारण हैं और इसके लिए स्लीपी जो बाइडेन जिम्मेदार हैं, वहीं इस समस्या का समाधान रिवर्स माइग्रेशन है, जिसके लिए वह प्रयास कर रहे हैं और इन प्रयासों को पूरा करके ही रहेंगे.
संबंधित खबरें
अमेरिका के ऊपर रहस्यमयी चीज गिरा रहा था चाइनीज विमान, कैमरे में हुआ कैद
4 hrs ago'अगर डेमोक्रेट जीते तो...', ट्रंप ने बताया मिड-टर्म इलेक्शन के बाद का प्लान
6 hrs agoहोर्मुज खुलने में बस 2 दिन! ईरान ने डील के लिए US के सामने रखा नया प्रपोजल
7 hrs agoबांग्लादेश हिंसा में उछला शेख हसीना का नाम, क्या है मजदूरों की असल परेशानी?
7 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव में कौन-कौन किस्मत आजमा रहे भारतीय मूल के दिग्गज?
8 hrs agoकब आएगा अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन का रिजल्ट, कितनी सीटों पर होंगे चुनाव?
12 hrs agoईरान पर हमले का दबाव बना रहे नेतन्याहू? तेहरान ने भी दी बड़ी जंग की चेतावनी
14 hrs agoविशाखापत्तनम की रिफाइनरी में धमाके बाद लगी भीषण आग
17 hrs ago'दुनिया को आतंकवाद के स्पॉन्सर देश से बचाया', ट्रंप ने किस पर साधा निशाना?
18 hrs agoUS के फ्लोरिडा में भयानक विमान हादसा, 9 लोगों की मौके पर मौत
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines