Donald Trump : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की जीत हुई। कमला हैरिस को हराकर वे एक बार फिर यूएस के राष्ट्रपति बन गए। उनकी प्राथमिकताओं में यूएस में बच्चों के लिए ऑटोमेटिक सिटीजनशिप (स्वचालित नागरिकता) को खत्म करना शामिल है। डोनाल्ड ट्रंप पहले दिन एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो सिर्फ यूएस में जन्मे बच्चों की ऑटोमेटिक सिटीजनशिप तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह मामला और आगे बढ़ सकता है। आइए जानते हैं कि इस आदेश से भारतीयों पर क्या असर पड़ेगा?
अगर अमेरिका में यह आदेश पारित हो जाता है तो यह भारतीय प्रवासियों के लिए बहुत बड़ा झटका होगा। प्यू रिसर्च द्वारा किए गए अमेरिकी जनगणना (2022) के विश्लेषण के अनुसार, अमेरिका में लगभग 4.8 मिलियन (48 लाख) भारतीय अमेरिकी रहते हैं, जिनमें से 34 प्रतिशत या 1.6 मिलियन अमेरिका में पैदा हुए हैं। इस कार्यकारी आदेश से यूएस में जन्मे भारतीय बच्चे स्वचालित नागरिकता के लिए पात्र नहीं होंगे।
यह भी पढे़ं : इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन, 3 शादियां… यूएस के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की फैमिली में कौन-कौन?
‘ट्रंप के आदेश को कोर्ट में दी जाएगी चुनौती’
आव्रजन के अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर कार्यकारी आदेश जारी हुआ तो उसे कोर्ट में चुनौती दी जाएगी। आव्रजन एडवोकेट राजीव एस खन्ना ने बताया कि ट्रंप की योजना अमेरिका में पैदा हुए बच्चों के लिए कोई स्वचालित नागरिकता नहीं सुझाती है। यह अमेरिकी संविधान के 14वें संशोधन का उल्लंघन है। ट्रंप की गलत व्याख्या का मुकाबला करने के लिए सुप्रीम कोर्ट का फैसला उपलब्ध है।
‘ट्रंप का प्रस्ताव अतार्किक और क्रूर’
आव्रजन वकील अश्विन शर्मा ने कहा कि एच-1बी वीजा पर हजारों भारतीय नागरिक पहले से ही ग्रीन कार्ड के लिए लंबित आवेदनों को झेल रहे हैं, इसलिए ट्रंप का प्रस्ताव अतार्किक और बेहद क्रूर है। ये कुशल पेशेवर अक्सर अपने जीवन और करियर को संवारने में अपना सर्वश्रेष्ठ समय लगाते हैं, ताकि अमेरिका की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाया जा सके।
यह भी पढे़ं : Kangana Ranaut ने ट्रंप की तस्वीर शेयर कर लिखी ये पोस्ट, अगर मैं अमेरिकन होती तो…
क्या है ऑटोमेटिक सिटीजनशिप?
अगर किसी बच्चे का जन्म अमेरिका में हुआ है और उसके माता-पिता में कोई एक अमेरिकी निवासी है तो उसे ऑटोमेटिक सिटीजनशिप मिल जाती है। यूएस की नागरिकता पाने के लिए बच्चे को कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती है।
संबंधित खबरें
जापान में 6.1 तीव्रता का भूकंप, हासाकी के पास समुद्र में आया तेज झटका
2 hrs agoगाजियाबाद की सबा हैदर ने अमेरिका में चुनाव जीतकर इतिहास रचा
7 hrs agoमिडटर्म चुनाव के बाद फिर ट्रंप के टार्गेट पर ईरान, सैन्य हमले की दी चेतावनी
8 hrs agoLIVE: टोक्यो में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 6.1 रही तीव्रता
13 hrs agoएलन मस्क को ₹7.53 लाख करोड़ का नुकसान; Top-10 अमीरों की लिस्ट में उलटफेर
13 hrs ago'सभी लोग होंगे खुश', रूस-यूक्रेन युद्ध पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
13 hrs agoजंग रोकने के लिए हूती विद्रोहियों की 2 बड़ी शर्तें, 'धर्मसंकट' में सऊदी अरब
14 hrs agoपाकिस्तान में भयानक सड़क हादसा, बस और ट्रक की टक्कर में 11 लोगों की मौत
14 hrs agoइजरायल में नेतन्याहू की सत्ता पर संकट, अरब सांसदों ने दिया गादी को समर्थन
22 hrs agoकौन हैं कीशा लांस बॉटम्स, जो बनीं US इतिहास में पहली अश्वेत महिला गवर्नर?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines