हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'यूक्रेन में भयंकर ठंड है, रूस हमला नहीं करेगा', ट्रंप का दावा- 7 दिन के सीजफायर के लिए मनाया है

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन में 7 दिन का सीजफायर हो गया है, वहीं सीजफायर कराने का क्रेडिट अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ले रहे हैं. उन्होंने यूक्रेन में भयंकर ठंड होने के चलते रूस को हमला नहीं करने के लिए मनाने का दावा किया है.

विज्ञापन
राष्ट्रपति ट्रंप रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म कराना चाहते हैं.

Russia Ukraine War Update: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच 7 दिन के सीजफायर का ऐलान किया है. उन्होंने दावा किया है कि यूक्रेन में आजकल भयंकर ठंड पड़ रही है, इसलिए उन्होंने रूस से अपील की थी कि वे फिलहाल यूक्रेन पर हमला न करें. रूस ने अपील मान ली और अब अगले 7 दिन रूस की सेना यूक्रेन पर हमला नहीं करेगी. हालांकि लोगों ने कहा कि पुतिन से बात न करें, लोग नहीं मानेंगे, लेकिन फिर भी उन्होंने बात की और पुतिन मान भी गए.

यह भी पढ़ें: क्या है ओरेश्निक मिसाइल? जिससे रूस ने यूक्रेन को बनाया निशाना, जानें क्यों दुनिया में मची खलबली

4 साल हो जाएंगे रूस-यूक्रेन की जंग को

बता दें कि रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की को शांति वार्ता के लिए मॉस्को बलाया है. अमेरिका भी काफी समय से दोनों देशों की जंग को खत्म कराने के लिए कूटनीतिक प्रयास तेज कर रहे हैं. युद्ध को अब 4 साल पूरे होने वाले हैं और इन 4 साल में दोनों देश एक दूसरे को काफी नुकसान पहुंचा चुके हैं. एक दूसरे के सैनिकों और आम लोगों की जान ले चुके हैं. एक दूसरे के इंफ्रास्ट्रक्चर को नुकसान पहुंचा चुके हैं और दोनों को अपने कई शहरों में पुनर्निमाण की जरूरत पड़ेगी.

विज्ञापन

जंग ने तोड़ा द्वितीय विश्व युद्ध का रिकॉर्ड

बता दें कि रूस और यूक्रेन की जंग ने दूसरे विश्व युद्ध का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. अमेरिका के प्रतिष्ठित थिंक टैंक सेंटर फॉर स्ट्रैटेजिक एंड इंटरनेशनल स्टडीज (CSIS) ने इस जंग से जुड़े आंकड़े जारी किए हैं, जिसके अनुसार 4 साल चली जंग में दोनों देशों के करीब 20 लाख सैनिक नुकसान झेल चुके हैं. जंग में दोनों देशों को जितना नुकसान हुआ है, इतना नुकसान तो दूसरे विश्व युद्ध में किसी भी देश को नहीं हुआ होगा और इतना नुकसान होने पर भी दोनों देश जिद पर अड़े हुए हैं.

यह भी पढ़ें: ‘मैं युद्ध रोक दूंगा लेकिन…’, पुतिन ने यूक्रेन के सामने रखी ऐसी शर्त, क्या पूरा कर पाएंगे जेलेंस्की?

विज्ञापन

जंग में रूस के सबसे ज्यादा सैनिक मरे

CSIS के मुताबिक, रूस के 12 लाख सैनिक जंग में घायल हुए हैं औ करीब 3.25 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं. वहीं फरवरी 2022 से दिसंबर 2025 तक यूक्रेन के 5 से 6 लाख सैनिक घायल हुए और एक से 1.4 लाख सैनिकों की मौत हो चुकी है. वहीं दोनों देशों ने एक दूसरे के सैनिकों को बंदी भी बनाया हुआ है. संयुक्त राष्ट्र (UN) के अनुसार, यूक्रेन में साल 2025 में साल 2022 की तुलना में आम नागरिक सबसे ज्यादा रूस के हमले में मारे गए. 2025 में 2500 से ज्यादा नागरिक मारे गए हैं.

साल 2022 से अब तक यूक्रेन के करीब 15000 नागरिक मौत होने की पुष्टि हो चुकी है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola