संयुक्त राज्य अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन अमेरिका छोड़ने के लिए अवैध प्रवासियों को एक ऑफर दिया है. अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने को लेकर अमेरिका का होमलैंड सुरक्षा विभाग यह ऑफर लेकर आया है. इसके तहत अगर कोई अवैध प्रवासी इस साल के अंत तक खुद अमेरिका छोड़ने के लिए राजी हो जाता है तो उसे 3,000 डॉलर (करीब 2,70,738 रुपये) दिए जाएंगे. साथ ही उनके टिकट का खर्च भी अमेरिकी सरकार उठाएगी.
विभाग ने एक बयान जारी किया है, ‘जो अवैध प्रवासी साल के अंत तक सीबीपी (कस्टम एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन) होम ऐप पर खुद को निर्वासित करने के लिए रजिस्ट्रेशन करते हैं, उन्हें घर वापसी के लिए मुफ्त टिकट के साथ-साथ 3,000 डॉलर का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. इस ऐप में रजिस्ट्रेशन करने वालों में से अगर कोई देश नहीं छोड़ पाता है तो उन्हें दंड या जुर्माने में माफी दी जाएगी.’
ट्रंप प्रशासन ने ऐसे ही स्टाइपेंड का मई महीने में भी ऐलान किया था. यह कदम निर्वासन की प्रक्रिया को तेज करने के लिए उठाया गया है.
साथ ही डीएचएस के बयान में कहा गया, ‘सीबीपी होम ऐप के जरिए खुद का निर्वासन सबसे अच्छा उपहार है जो एक अवैध प्रवासी छुट्टियों के मौसम में खुद और अपने परिवार को दे सकता है. यह एक तेज़, मुफ्त और आसान प्रक्रिया है. इसके लिए बस ऐप डाउनलोड करें, अपनी जानकारी भरें, और डीएचएस बाकी काम संभाल लेगा. डीएचएस खुद आपके घर वापस जाने की यात्रा का प्रबंध करेगा और टिकट के पैसे देगा.’
साथ ही चेतावनी दी गई है कि जो अवैध प्रवासी इस विशेष ऑफर का फायदा नहीं उठाते हैं, उनके पास केवल एक ही विकल्प है, उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा, निर्वासित किया जाएगा, और वे कभी भी संयुक्त राज्य अमेरिका वापस नहीं लौट पाएंगे.
होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेट्री क्रिस्टी नोएम ने एक बयान में कहा कि अवैध प्रवासियों को इस ‘तोहफे’ का फायदा उठाना चाहिए और खुद अमेरिका छोड़कर चले जाना चाहिए, क्योंकि “यदि वे ऐसा नहीं करते हैं, तो हम उन्हें ढूंढ लेंगे, उन्हें गिरफ्तार करेंगे, और वे कभी वापस नहीं लौटेंगे.”
डीएचएस के मुताबिक, 19 लाख अवैध प्रवासियों ने स्वेच्छा से अमेरिका छोड़ा है. उनमें से हजारों ने जनवरी 2025 से ‘सीबीपी होम’ का यूज किया है.
संबंधित खबरें
ईरानी न्यूक्लियर सुरंग उड़ा पाएगा 'MOAB'? सद्दाम से है 'महाबम' का कनेक्शन
15 hrs agoकौन हैं UAE के शाही परिवार की ये महिला, जो नशे में सड़क पर पड़ी मिलीं?
18 hrs agoरूस के कामचाटका में 7 की तीव्रता वाला भूकंप, कई इलाकों में हड़कंप
19 hrs ago'कहां हैं अभिजीत दीपके', CJP का दावा- वकीलों से नहीं करने दी गई बात
21 hrs agoईरान पर 'मदर ऑफ ऑल बॉम्ब' गिराएगा US? जानिए - कितना खतरनाक ये 'महाबम'
22 hrs agoअमेरिका के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग, 3 बच्चों समेत 4 लोगों की मौत
22 hrs agoक्या भारत-चीन पर 100% टैरिफ लगाएंगे ट्रंप, क्या बोले US के राजदूत?
1 day agoहोर्मुज स्ट्रेट में बिखरे Iphone और लग्जरी परफ्यूम की बोतलें, देखें वीडियो
1 day agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, पेशावर में स्कूल की गिरी छत; 28 की मौत
1 day agoUS के शिकागो में हिंदू मंदिर में नरसंहार की साजिश कैसे हुई नाकाम?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines