डोमिनिकन गणराज्य में नाइट क्लब में हुए हादसे का वीडियो सामने आया है। देश की राजधानी सैंटो डोमिंगो के मशहूर जेट सेट डिस्कोथेक में हादसा हुआ। मशहूर गायक रूबी पेरेज के कॉन्सर्ट के दौरान अचानक नाइट क्लब की छत ढह गई। हादसे में करीब 66 लोगों की मौत हो गई है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों में एक मशहूर गायक, मोंटे क्रिस्टी स्टेट की गवर्नर और बार मेजर लीग बेसबॉल पिचर ऑक्टेवियो डोटेल भी शामिल हैं।
7 बार मेजर लीग बेसबॉल ऑल-स्टार रहे नेल्सन क्रूज की बहन नेल्सी क्रूज भी हादसे का शिकार हुई हैं। उन्होंने अस्पताल में दम तोड़ा, लेकिन उन्होंने ही सबसे पहले हादसे की जानकारी डोमिनिकन राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर को दी थी और फोन करके बताया कि वे नाइट क्लब में मलबे के नीचे दबी हुई हैं। उन्होंने फर्स्ट लेडी राकेल अब्राजे को भी फोन किया था। इसके बाद ही बचाव अभियान शुरू हुआ था।, सिंगर रूबी पेरेज भी हादसे में घायल हुए हैं।
इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर के डायरेक्टर जुआन मैनुअल मेंडेज ने हादसे की जानकारी दी। राष्ट्रपति लुइस अबिनाडर के प्रवक्ता होमेरो फिगेरोआ ने हादसे की पुष्टि की और बताया कि छत क्यों और कैसे गिरी? अभी इस बारे में पता नहीं चला है, लेकिन हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। करीब 50 साल पुराना नाइट क्लब है तो छत के जर्जर होने और लापरवाही बरते जाने का शक ज्यादा है। जांच करके दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
NASA एस्ट्रोनॉट अनिल मेनन ने स्पेस से US मिडटर्म में डाला वोट
10 mins agoLIVE: संगरूर में आज राहुल गांधी की 'इंसाफ' रैली, चुनाव प्रचार का होगा आगाज
16 mins ago'डोनाल्ड ट्रंप को हम मार डालेंगे', ईरान की होर्डिंग-पेटिंग लगाकर खुली धमकी
35 mins agoडोनाल्ड ट्रंप का इजरायल को झटका, 4 अरब डॉलर की मदद की बंद, जानें क्यों?
47 mins agoUS मिडटर्म चुनाव मतणगना शुरू, आने लगे नतीजे; जॉर्जिया में जीते डेमोक्रेट्स
1 hr ago'उड़ा दी एयर डिफेंस फैसिलिटी', US ने की ईरान के केशम द्वीप पर एयर स्ट्राइक
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
10 hrs agoक्या ईरान पर होने वाला है परमाणु हमला? तेहरान ने जारी की सर्वाइवल गाइड
12 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
14 hrs agoViral Video: क्रिकेट मैच के दौरान UK के PM एंडी बर्नहम का फिसला पैर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines