Diwali Holiday In NYC: न्यूयॉर्क की मेयर एरिक एडम्स ने सोमवार को घोषणा की कि रोशनी के त्योहार दिवाली पर न्यूयॉर्क शहर में स्कूलों में छुट्टी दी जाएगी। बता दें कि न्यूयॉर्क में रहने वाले भारतीय हर साल अंधेरे पर प्रकाश की जीत का जश्न मनाने के लिए दिवाली मनाते हैं। पिछले साल 2022 में राष्ट्रपति बाइडेन और उनकी पत्नी ने व्हाइट हाउस में दिवाली मनाई थी।
मेयर एरिक एडम्स ने इस क्षण को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि मुझे दिवाली के मौके पर स्कूल में छुट्टी वाले मुहिम में असेंबली के मेंबर जेनिफर राजकुमार और समुदाय के नेताओं के साथ खड़े होने पर बहुत गर्व है। मुझे पता है कि दिवाली में थोड़ा समय है, लेकिन शुभ दिवाली!
न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने दिवाली को न्यूयॉर्क में आधिकारिक अवकाश की घोषणा की। (फोटो: ट्विटर//@NYCMayor)
मेयर ने कहा कि मुझे भरोसा है कि गवर्नर कैथी होचुल विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे। बता दें कि न्यूयॉर्क के स्कूलों में दिवाली वाले दिन ब्रुकलिन क्वींस डे की छुट्टी होती है, जिसकी जगह अब दिवाली की छुट्टी दी जाएगी।
मेयर की घोषणा के बाद न्यूयॉर्क स्टेट असेंबली के सदस्य जेनिफर राजकुमार ने ट्वीट कर लिखा कि आज सिटी हॉल में @NYCmayor के साथ मेरी प्रेस कॉन्फ्रेंस। मुझे मेयर एरिक एडम्स के साथ दिवाली को स्कूल की छुट्टी की मुहिम का नेतृत्व करने और इस मुहिम को जीतने पर गर्व है।
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, एडम्स ने कहा कि न्यूयॉर्क सभी के लिए बना है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप कहां से आए हैं। बता दें कि इस साल दिवाली 12 नवंबर, रविवार को मनाई जाएगी, इसलिए 2024 में पहली बार स्कूल में एक दिन की छुट्टी होगी। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 2015 में शहर ने घोषणा की कि ईद उल फितर और ईद उल अजहा के मौके पर स्कूल में छुट्टी देगा।
संबंधित खबरें
पिल्लई को नोबेल पीस अवॉर्ड मिलने के बाद ट्रंप का बड़ा एक्शन, ICC पर बैन
1 hr agoपाकिस्तान में 4 प्रांतों को बांटने की तैयारी, असीम मुनीर का प्लान चर्चा में
7 hrs agoदादा-दादी थे बंधुआ मजदूर, भारत से गए थे अफ्रीका... जानें कौन हैं नवी पिल्लई
9 hrs agoभारतीय मूल की नवनेथेम 'नवी' पिल्लई को मिला 2026 का नोबेल शांति पुरस्कार
9 hrs agoश्रीलंकाई हिंदू ने इस्लाम को लेकर किया था कमेंट, सऊदी ने सुनाई मौत की सजा
11 hrs agoUS में 13 लोगों को गोलियों से भूनने वाले को सब के सामने मिलेगी मौत की सजा
16 hrs agoअमेरिकी मिडटर्म चुनाव तक ईरान पर नहीं होगा कोई अटैक, ट्रंप ने किया ऐलान
1 day agoInfosys, HCL समेत कई भारतीय कंपनियां US के ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से सस्पेंड
1 day agoफ्लाईदुबई घटना के बाद इजरायल की बढ़ी मुश्किलें, खतरे में वीजा-फ्री सुविधा
1 day agoकैनेडियन कवयित्री ऐनी कार्सन को मिलेगा साहित्य का नोबेल पुरस्कार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines