Delta Airlines worker struck passenger with beverage cart: विमान में सफर करना एक महिला को काफी भारी पड़ गया। दरअसल, प्लेन में क्रू मेंबर द्वारा फूड कार्ट को एक जगह से दूसरी जगह खाना और पेय पदार्थ पहुंचाने के दौरान उसे चोट लग गई। सफर के दौरान एयरलाइन कर्मचारी कई बार पेय पदार्थ देने के लिए कार्ट को इधर-उधर लेकर गए। महिला का आरोप है कि इस दौरान बार-बार उसके कंधे पर कार्ट का एक हिस्सा लगा।
महिला ने क्रू मेंबर से शिकायत की
महिला का आरोप है कि उसने इस बारे में क्रू के सदस्यों से शिकायत की। लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपने काम में लापरवाही बरती और उनकी शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। महिला का सफर खत्म हुआ तो उसने विमान से उतकर डॉक्टर को दिखाया। हाल ही में इस मामले में स्थानीय कोर्ट में सुनवाई हुई है। महिला ने इस बारे में कोर्ट में याचिका दायर की थी। अपनी याचिका में उसने कोर्ट सेआग्रह किया है कि एयरलाइन और संबंधित कर्मचारी पर सख्त कार्रवाई की जाए।
ये भी पढ़ें: डरा रहा Monkeypox का घातक स्ट्रेन Clade-1, अब यह सबसे कारगर दवा भी बेअसर
महिला के कंधे में दे मारी कार्ट
जानकारी के मुताबिक ये मामला डेल्टा एयरलाइन का है। 21 जून 2022 में फ्लोरिडा की रहने वाली Gail Hamilton डेल्टा एयरलाइन की उड़ान संख्या 263 में फ्रांस से अमेरिका जा रही थीं। Manhattan फेडरल कोर्ट में दी अपनी शिकायत के अनुसार इस दौरान एयरलाइन कर्मचारी ने फूड कार्ट के साथ आवाजाही करते हुए कई बार उनके कंधे पर कार्ट दे मारी, जिससे वे चोटिल हुई।
खराब खाना परोसा था
इससे पहले डेल्टा एयरलाइन की उड़ान संख्या A330 में यात्रियों को खराब खाना परोसने पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी। दरअसल, विमान में कुल 277 यात्री थे। यात्रियों को खराब खाना देने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। जिसके बाद विमान को रास्ते में यूएसए के John F. Kennedy इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारा गया था। यात्रियों ने पेट में दर्द और उल्टी होने की शिकायत की थी।
ये भी पढ़ें: कैंपिंग ट्रिप, शराब पार्टी और एक Kiss…जान देकर चुकानी पड़ी थी युवती को कीमत, दोस्तों ने क्यों दी दर्दनाक मौत?
ये भी पढ़ें: गजब! दो लड़कियां कर रही थीं शादी..फिर वहां मौजूद तीसरी से हो गया दोनों को प्यार, अब तीनों जी रहे ‘हसीन जिंदगी’
संबंधित खबरें
फ्लाईदुबई जैसा हादसा टला, चंद मिनटों में 28 हजार फीट नीचे आई एक और फ्लाइट
2 hrs agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
3 hrs agoकौन हैं कार्ल डेसेरोथ, पीटर हेगमैन व जॉर्ज नागेल? जिन्हें मेडिसिन में नोबेल
5 hrs agoविमान का कॉकपिट नहीं खुलता तो इजरायल ले सकता था ये बड़ा फैसला
6 hrs agoजेल से ही पाकिस्तान सरकार की नाक में दाम कर रहे इमरान, शहबाज ने बुलाई बैठक
7 hrs agoसाइबेरियाई रिसर्च लैब में ऐसा क्या हुआ, जिसे कहा जा रहा वुहान पार्ट-2
10 hrs agoकौन हैं FBI डायरेक्टर काश पटेल की 18 साल छोटी मंगेतर एलेक्सिस विल्किन्स?
13 hrs agoक्या रूस में फैल गया है प्लेग? रिसर्चर की मौत के बाद मचा हड़कंप
13 hrs agoजुलाई में था Flydubai को क्रैश करने का प्लान, पायलट ने क्यों बदला इरादा?
13 hrs agoहिंसक हुआ फ्रांस का छात्र आंदोलन, एफिल टावर के पास तोड़फोड़ और आगजनी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines