हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

भयंकर चक्रवाती तूफान की दस्तक! चलेंगी 250KM स्पीड वाली हवाएं, जानें कितना खतरनाक है Cyclone Zelia?

Cyclone Zelia Australia Landfall Update: हिंद महासागर में उठा चक्रवाती तूफान ऑस्ट्रेलिया में समुद्र तट से टकराने को तैयार है, जो 700 किलोमीटर के एरिया में तबाही मचा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग ने तूफान को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है।

विज्ञापन
Cyclone Zelia in Australia

Tropical Cyclone Zelia Landfall Update: समुद्र में भयंकर चक्रवाती तूफान उठा है, जो पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के उत्तर-पश्चिमी तट पर दस्तक दे चुका है और कल 14 फरवरी को कैटेगरी-3 का उष्णकटिबंधीय चक्रवाती तूफान पूरी ताकत के साथ समुद्र तट से टकरा सकता है। तट को पार करके शहर में तबाही मचा सकता है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विज्ञान ब्यूरो (BMO) ने बुधवार को चक्रवात तूफान जेलिया को लेकर अलर्ट जारी किया।

फिलहाल यह तूफान हिंद महासागर में उत्तर-पश्चिमी किम्बरली तट पर ब्रूम शहर से 280 किलोमीटर दूर पश्चिम में और पिलबारा क्षेत्र में पोर्ट हेडलैंड से 320 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में है, लेकिन तूफान पिलबारा के पूर्वी हिस्सों की ओर बढ़ रहा है। ब्रूम और डैम्पियर में बंदरगाह के बीच 700 किलोमीटर के दायरे में तबाही मचाने को तैयार है। इसलिए तूफान से निपटने के लिए तैयार रहने की चेतावनी दोनों शहरों में समुद्र तट के किनारे रहने वाले लोगों को दी गई है।

 

लोगों के लिए जारी की गई एडवाइजरी

तूफान की आहट के मद्देनजर ग्रेट नॉर्दर्न हाईवे सहित कई शहरों में सड़कें और स्कूल बंद कर दिए गए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लौह अयस्क के सबसे बड़े बंदरगाह को बंद कर दिया गया है, ताकि जान माल के नुकसान से बचा जा सके। पोर्ट हेडलैंड से लगभग 140 किलाेमीटर दूर उत्तर दिशा में चक्रवाती तूफान आएगा, इसलएि शहर में इमरजेंसी अलर्ट जारी कर दिया गया है। साउथ हेडलैंड में एग्जिट सेंटर बनाया गया है। इस तूफान के कारण 250 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चल रही थीं।

विज्ञापन

एटी माइल बीच से व्हिम क्रीक तक तथा अंतर्देशीय मार्बल बार तक चक्रवाती तूफान की निगरानी एवं कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई है, क्योंकि तूफानी हवाएं चलने से जान-माल और घरों को खतरा हो सकता है। पोर्ट हेडलैंड निवासी क्रिस वार्ड ने कहा कि लगभग 16000 की आबादी वाले लौह अयस्क शहर में चक्रवाती तूफानी से निपटने की तैयारियां अच्छी तरह चल रही हैं। बारिश हो रही है। लोग सुपरमार्केट में जाकर भोजन और पानी का स्टॉक कर रहे हैं। अपने घरों के आसपास सामान बांध रहे हैं।

एयरपोर्ट पर भी भीड़ बढ़ रही है, फीफो के कर्मचारी उड़ान भर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि वेलेंटाइन डे पर बारिश और तूफान आने वाला है। इसलिए पोर्ट हेडलैंड की अनावश्यक यात्रा करने से लोगों को रोक दिया गया है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola