हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Pizza खाकर वजन हो रहा था कम, जांच कराई तो निकली जानलेवा बीमारी

एक महिला को तेजी से वजन कम हुआ और उसे बार-बार पेट दर्द हुआ। पहले उसे लगा कि ये पिज्जा खाने की वजह से है, लेकिन बाद में पता चला कि ये एक गंभीर बीमारी की शुरुआत थी। जानें क्या थी वो बीमारी।

विज्ञापन
Crohns Disease

Crohns Disease:  पिज्जा, एक खाने का ऐसा आनंद है जिसका स्वाद लगभग सभी को पसंद होता है। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि पिज्जा खाने की वजह से आपका वजन तेजी से कम होने लगे? यह अजीब लग सकता है, लेकिन एक महिला के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वह तेजी से वजन कम कर रही थी, लेकिन इसके साथ ही उसे लगातार पेट दर्द और बार-बार बाथरूम जाने की समस्या भी हो रही थी।

शुरुआत में उसने इसे नजरअंदाज किया, सोचकर कि शायद ज़्यादा पिज्जा खाने की वजह से ऐसा हो रहा है। आखिरकार पिज्जा तो वजन बढ़ाने के लिए जाना जाता है, ना कि कम करने के लिए। लेकिन जब ये समस्याएं बढ़ती गईं, तो उसे एहसास हुआ कि कुछ तो गड़बड़ है।

यह भी पढ़े: रोजाना 6 सेकंड की Kiss करेगी आपके र‍िश्‍ते को मजबूत, 30 हजार लोगों पर हुई स्टडी; सामने आए चौंकाने वाले फैक्ट

जब शरीर ने दिया संकेत

हिम्मत जुटाकर महिला डॉक्टर के पास गई। जांच के बाद पता चला कि वह एक गंभीर बीमारी से पीड़ित है जिसकी वजह से उसके शरीर में पानी और पोषक तत्वों का Absorption नहीं हो पा रहा था। यही वजह थी कि उसका वजन तेजी से कम हो रहा था और उसे बार-बार बाथरूम जाना पड़ रहा था। यह घटना हमें एक महत्वपूर्ण सबक सिखाती है – अपने शरीर के संकेतों को कभी नजरअंदाज न करें। छोटी-सी लगने वाली समस्या भी कभी-कभी बड़ी बीमारी का शुरुआती लक्षण हो सकती है।

डॉक्टर ने खोला राज ?

डॉक्टर ने महिला की सही से जांच करने ने बाद बताया की उसको “क्रोन रोग” नामक एक ऐसी बीमारी है जो आपके पाचन तंत्र में सूजन पैदा करती है। ये सूजन आपके पेट से लेकर गुदा तक किसी भी हिस्से में हो सकती है। इससे पेट में दर्द, दस्त, थकान और वजन कम होना जैसी समस्याएं हो सकती हैं। क्रोन रोग एक पुरानी बीमारी है, यानी ये जीवन भर रह सकती है। हालांकि, दवाइयों और सही देखभाल से इसके लक्षणों को कंट्रोल किया जा सकता है।

यह भी पढ़े: सुहागरात से पहले इस देश की महिलाओं को देना पड़ता है वर्जिनिटी टेस्ट, ऐसे पूरी होती है रस्म

सबक सीखें:

  • अपने शरीर की बात सुनें: अगर कुछ सामान्य से अलग हो रहा है, तो उसे नजरअंदाज न करें।
  • समस्या की गंभीरता समझें: छोटी समस्या भी बड़ी बीमारी की शुरुआत हो सकती है।
  • नियमित चेकअप: नियमित स्वास्थ्य जांचें कराना जरूरी है।
  • स्वस्थ जीवनशैली: आहार और व्यायाम के साथ-साथ, मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
  • मानसिक स्वास्थ्य: तनाव और चिंता का शरीर पर असर पड़ता है, इसलिए संतुलित जीवनशैली अपनाएं।
  • स्वास्थ्य की देखभाल: आपका शरीर आपका मंदिर है, इसकी देखभाल आपकी जिम्मेदारी है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें