Covid-19 Cases Increase in South Asia: दक्षिण पूर्व एशिया की कई सरकारें कोविड-19 महामारी को फैलने से रोकने के लिए अभी से उपाय करने शुरू कर दिये हैं। जिसमें एयरपोर्ट पर तापमान स्कैनर और लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। सरकारों का लक्ष्य है कि इस प्रकार के प्रीकाॅशन से वे वायरस को फैलने को रोक सकते हैं।
इस प्रकार के उपायों से इन देशों के लोग बहुत चिंतित है उन्हें डर सता रहा है कि कहीं एक बार फिर से 2020 का वह दौर नहीं लौट आए। जो कि महामारी की शुरुआत में हुआ था। इस बीच सिंगापुर के वाईस प्रेसिडेंट लाॅरेंस वोंग ने कहा कि ये सब झूठ और अफवाह है कि एक बार फिर 2020 का दौर लौट आएगा।
सिंगापुर में बढ़ते मामलों के लिए यह वेरिएंट जिम्मेदार
उधर आंकड़े तो कुछ ये ही गवाही दे रहे हैं। सिंगापुर के स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो 2 दिसंबर को खत्म हुए सप्ताह में कोविड के कुल मामले 32 हजार हो गए जोकि पिछले सप्ताह तक 22 हजार के आसपास थे। बयान जारी करते हुए एक अधिकारी ने कहा कि आंकड़ों में वृद्धि के कई कारण है। जिसमें लोगों की कम हो रही रोग प्रतिरोधक क्षमता के साथ-साथ त्योहारी सीजन में लोगों का घुमने जाना है। बता दें कि सिंगापुर में कोविड के मामले वायरस जेएन 0.1 वेरिएंट के है। जो कि बीए 2.86 वेरिएंट फैमिली का है। फिलहाल सिंगापुर में 60 प्रतिशत कोविड मामलों के लिए यही वायरस जिम्मेदार है।
मलेशिया-इंडोनेशिया ने जारी की गाइडलाइन
स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार ने बुधवार को बताया कि इंडोनेशिया में अधिकारियों ने कुछ स्थानों पर जांच के लिए थर्मल स्कैनर लगाए गए हैं। इनमें जकार्ता का इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बाटम नौका टर्मिनल भी शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इंडोनेशियाई लोगों से आग्रह किया है कि वे उन क्षेत्रों की यात्रा स्थगित कर दें जहां कोविड-19 मामलों में वृद्धि हो रही है। वहीं उधर मलेशिया में एक सप्ताह में कोविड के मामले लगभग दोगुने हो गए हैं। 2 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में 6,796 मामले सामने आए है। जो कि पिछले सप्ताह तक महज 3 हजार ही थे। मलेशिया में अधिकारियों ने कहा है कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
2 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
3 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
12 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
13 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
14 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
17 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
19 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
19 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines