Corona Spread in China: सर्दी बढ़ने के साथ ही चीन में वैश्विक महामारी कोरोना फिर से विस्फोटक स्थिति में पहुंचने लगी है। पिछले कई दिनों फिर से यहां कोरोना के मामले में में बड़ी तेजी देखी जा रही है। इस बीच कोरोना संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए लगाए गए लॉकडाऊन के खिलाप चीनी जनता के सड़क पर उतरने के बाद स्थिति और खराब होती नजर आ रही है। इस बीच जिनपिंग सरकार पर लोगों के आक्रोश और प्रदर्शन के सामने लाचार नजर रही है।
चीन की कम्यूनिस्ट के 70 साल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है, जब चीनी सरकार लोगों के विद्रोह से डर कर झुकने के लिए मजबूर हो गई है। जिनपिंग सरकार ने लोगों के लगातार हो रहे आक्रमक रूख बीच लोगों को पाबंदियों में कुछ छूट देने का ऐलान किया है। दशकों तक चुप रहने वाले चीन के करोड़ों लोगों ने सिर्फ 6 दिनों में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को उनके सामने झुकने के लिए मजबूर कर दिया।
आपको बता दें कि पिछले कई दिनों से चीन में लगातार 30,000 से ज्यादा कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। देश में कोरोना से एकबार फिर हालात बिगड़ता देख चीन के अधिकारियों ने कोविड-19 के चेन को तोड़ने और हालात को बिगड़ने से रोकने कि लिए कई इलाक में आंशिक लॉकडाऊन करने के साथ 24 नवंबर से बीजिंग और शंघाई सहित चीन के कई प्रमुख शहरों में प्रतिबंधात्मक उपायों को कड़ा कर दिया।
कोरोना से निपटने जिनपिंग सरकार के फैसले के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया और लोग सड़कों पर उतर आए हैं। राजधानी बीजिंग के बाद कई शहरों में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। शंघाई में विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। लोगों का गुस्सा जिनपिंग सरकार के खिलाफ लगातार बढ़ता ही जा रहा है। लोगों ने कहा कि उन्हें अपने कामों और आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लॉकडाउन से मुक्ति चाहिए।
दरअसल चीन में संक्रमण को लेकर हालात बेहद गंभीर हो गए हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए देश में शून्य कोविड नीति के तहत प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। महामारी के हल्के प्रकोप पर पूरे शहर को बंद कर दिया जाता है। बीजिंग में तो स्कूल बंद कर दिए गए हैं। संक्रमित रोगियों के संपर्क में आने वाले को सख्ती से क्वारंटाइन सेंटर में रखा जाता है।
चीन के कई प्रांतों में हालात अब लॉकडाउन जैसे बन गए हैं। चीन ने हाल ही में स्थानीय लॉकडाउन, सामूहिक टेस्टिंग, यात्रा प्रतिबंध और अन्य कई प्रतिबंध लागू किए हैं। लॉकडाउन और कई प्रतिबंधों ने आबादी को हताशा में छोड़ दिया है।
गौरतलब है कि चीन से ही महामारी कोरोना के संक्रमण ने पूरी दुनिया को अपनी चपेट में ले लिया था, हालांकि, अभी भी कई देश इस वायरस के संक्रमण से घिरे हुए है। कोरोना वायरस की अबतक कई लहर अपना कहर बरपा चुकी है। फिलहाल वर्तमान समय में घातक वायर कोरोना बेहद हद तक काबू में है, वरना पहले इस वायरस ने जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया था।
और पढ़िए – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
माइक्रोसॉफ्ट ने 60,000 कर्मचारियों को दिया नौकरी छोड़ने का ऑफर
3 hrs agoमिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच तेहरान में जुटे 'मक्का पैक्ट' के दिग्गज
5 hrs agoक्या हैं अमेरिका के मिडटर्म इलेक्शन, क्यों कराए जाते और क्या पड़ेगा असर?
13 hrs agoनेतन्याहू फिर बनेंगे प्रधानमंत्री? जानें चुनावी रण में कौन-कौन दे रहा टक्कर
15 hrs agoकौन हैं 81 साल के लूला डा सिल्वा, जिन्हें चौथी बार मिली ब्राजील की सत्ता?
15 hrs agoसर्बिया में छात्रों ने बदली सत्ता! 14 साल बाद अलेक्जेंडर वुचिच हारे चुनाव
18 hrs agoभुवनेश्वर में दिखने लगा चक्रवात 'अर्नब' का असर, कई इलाकों में बारिश
20 hrs agoट्रंप के विरोधी लूला फिर बनेंगे ब्राजील के राष्ट्रपति, चौथी बार जीता चुनाव
20 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
1 day agoव्हाइट हाउस के रेनोवेशन पर ओबामा ने कसा तंज, ट्रंप को बताया क्रूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines