UN climate summit in Dubai : दुंबई में चल रहे संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलन (COP-28) के दौरान एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे देखकर पूरी दुनिया हैरान रह गई है। एक 12 साल की भारतीय लड़की अपने हाथ में पोस्टर लेकर सीओपी-28 के मंच पर चढ़ गई और जीवाश्म ईंधन को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगी है। इस दौरान उनसे मंच पर बैठे विश्वभर के जलवायु प्रतिनिधियों के सामने अपनी बात रखी और धरती एवं हमारे भविष्य को बचाने की गुहार लगाई।
दुबई में आयोजित यूएन जलवायु सम्मेलन में जीवाश्म ईंधन को लेकर मंथन चल रहा है। इस सम्मेलन में 200 देशों से करीब 60 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया है। इस वैश्विक मंच पर अचानक से भारतीय जलवायु कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम पहुंच गई। हाथों में पोस्टर लिए वह मंच पर ही दौड़ने लगी और चिल्ला-चिल्लाकर कहने लगी कि जीवाश्म ईंधन खत्म करो… जीवाश्म ईंधन खत्म करो।
यह भी पढ़ें : जलवायु पर समझौता नहीं करता भारत, जानें क्या बोले PM मोदी
लिसिप्रिया कंगुजम ने विरोध प्रदर्शन का वीडिया किया ट्वीट
लिसिप्रिया कंगुजम के पोस्टर में लिखा था- हमारे ग्रह यानी धरती और हमारे भविष्य यानी बच्चों के भविष्य को बचाओ। इसलिए जल्द-जल्द जीवाश्म ईंधन को समाप्त कर देना चाहिए। जबतक मंच पर उसे निकालने के लिए सुरक्षा अधिकारी पहुंचे तबतक उसने जीवाश्म ईंधन के विरोध में एक भाषण भी दिया, जिसे सुनकर सम्मेलन में शामिल प्रतिनिधियों ने तालियां भी बजाई थीं। लिसिप्रिया कंगुजम ने इस विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो पर ट्वीट किया है और लिखा है कि इसके बाद मुझे करीब आधे घंटे तक हिरासत में रखा गया।
कौन हैं लिसिप्रिया कंगुजम
यह 12 वर्षीय लड़की भारत के मणिपुर की रहने वाली है और वह द चाइल्ड मूवमेंट की संस्थापक है। उसका जन्म साल 2011 के 2 अक्टूबर को हुआ था। जलवायु संकट को लेकर आवाज उठाने वाली सबसे कम उम्र की कार्यकर्ता लिसिप्रिया कंगुजम ने साल 2019 में स्पेन के मैड्रिड में आयोजित COP25 में वैश्विक नेताओं को संबोधित किया था। इसे लेकर उसे कई पुरस्कार और सम्मान भी मिले हैं। वैश्विक क्लाइमेट एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग से लिसिप्रिया कंगुजम प्रेरित है।
संबंधित खबरें
VIDEO : सड़क पर उतरी भीड़, नेतन्याहू के घर को घेरा; विपक्ष से की ये मांग
1 hr agoईरान-यूक्रेन की टॉप सीक्रेट की थी लीक... बर्खास्त US जनरल का कबूलनामा
2 hrs agoइजरायल में वोटों की गिनती पूरी, 'बीबी' को बहुमत नहीं; अरब दल बने 'किंगमेकर'
4 hrs agoपाकिस्तान में बड़ा हादसा, एंबुलेंस में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर; 10 लोगों की मौत
17 hrs agoइजरायल चुनाव में धांधली की जांच तेज, क्या नेतन्याहू बनाएंगे यूनिटी सरकार?
19 hrs agoयूक्रेन की ट्रेन पर रूस का ड्रोन हमला, 13 की मौत, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी
20 hrs agoसंकट में हैं 350000 जिंदगियां, सुपर अल नीनो से दुनिया में पड़ेगी भीषण गर्मी
23 hrs agoAmazon में किंडल और इको टीम से 250 कर्मचारियों की छंटनी, AI बना बड़ी वजह
1 day ago'पाकिस्तान से दोस्ती का अंजाम बुरा होगा', राजनाथ सिंह की अमेरिका को चेतावनी
1 day agoइजरायल में किसी को बहुमत नहीं, अरब पार्टियां बनीं किंगमेकर; अब क्या होगा?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines